दिसंबर 2024 और मार्च 2025 के बीच 7वीं कक्षा की छात्रा से कई महीने तक बलात्कार, 15 वर्षीय पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म, 34 वर्षीय आरोपी राजेश अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2025 06:33 IST2025-12-22T06:32:54+5:302025-12-22T06:33:59+5:30

गुरुग्रामः 34 वर्षीय आरोपी राजेश को दिसंबर 2024 और मार्च के बीच किशोरी से कई बार बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Gurugram 7th grade student raped several months December 2024 and March 2025, 15-year-old victim gives birth child 34-year-old accused Rajesh arrested | दिसंबर 2024 और मार्च 2025 के बीच 7वीं कक्षा की छात्रा से कई महीने तक बलात्कार, 15 वर्षीय पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म, 34 वर्षीय आरोपी राजेश अरेस्ट

सांकेतिक फोटो

Highlightsराजेश ने इस साल फरवरी में अपना किराये का मकान खाली कर दिया था।एहसास हो गया था कि शायद उसी की वजह से किशारी गर्भवती हुई है। सेक्टर 10 थाने में मामला दर्ज किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गुरुग्रामः गुरुग्राम में बलात्कार पीड़िता 15 वर्षीय एक किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। सातवीं कक्षा की छात्रा ने सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने एक निजी कंपनी में काम करने वाले 34 वर्षीय आरोपी राजेश को दिसंबर 2024 और मार्च के बीच किशोरी से कई बार बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, राजेश ने इस साल फरवरी में अपना किराये का मकान खाली कर दिया था, क्योंकि उसे एहसास हो गया था कि शायद उसी की वजह से किशारी गर्भवती हुई है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ सेक्टर 10 थाने में मामला दर्ज किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गुरुग्राम में महिला यात्री के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में कैब चालक गिरफ्तार

गुरुग्राम में एक कैब चालक को वाहन में एक महिला यात्री के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के वाहन को भी जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 15 दिसंबर को शाम लगभग छह बजे हुई, जब महिला अपने कार्यालय से घर लौटने के लिए वाहन में बैठी थी। महिला का आरोप है कि यात्रा के दौरान चालक ने अभद्र व्यवहार किया, अपशब्दों कहे और अंततः उसे वाहन से उतरने के लिए मजबूर किया।

महिला की शिकायत के बाद, सेक्टर 50 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान पंकज (22) के रूप में हुई है और वह रोहतक के बाहनी महाराजपुर गांव का रहने वाला है।

Web Title: Gurugram 7th grade student raped several months December 2024 and March 2025, 15-year-old victim gives birth child 34-year-old accused Rajesh arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे