लाइव न्यूज़ :

गुरुग्रामः हीरो होंडा चौक के पास कार में असम की रहने वाली 34 वर्षीय महिला से बलात्कार, जान से मारने की धमकी दी, झज्जर निवासी संदीप अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2023 20:46 IST

पुलिस ने कहा कि सोमवार को जब वह सेक्टर 37 स्थित अपने कार्यालय से निकली, तो 40 वर्षीय संदीप ने उसे हीरो होंडा चौक पर कार में बैठने की पेशकश की।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया।बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।अदालत में पेश किया गया, न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गुरुग्रामः गुरुग्राम के हीरो होंडा चौक के पास एक कार में असम की रहने वाली 34 वर्षीय एक महिला से बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। निजी कंपनी में काम करने वाली महिला के मुताबिक, वह पिछले कुछ दिन से आरोपी संदीप के संपर्क में थी और उससे फोन पर बात कर रही थी।

 

 

पुलिस ने कहा कि सोमवार को जब वह सेक्टर 37 स्थित अपने कार्यालय से निकली, तो 40 वर्षीय संदीप ने उसे हीरो होंडा चौक पर कार में बैठने की पेशकश की। पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपनी शिकायत में कहा, "मैं उसकी कार में बैठ गई और कुछ देर बात करने के बाद उसने मुझसे बलात्कार किया और मुझे जान से मारने की धमकी भी दी।"

पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद, झज्जर निवासी संदीप के खिलाफ बुधवार को सेक्टर 37 थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया और बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सेक्टर 37 थाने की प्रभारी निरीक्षक सुनीता ने कहा, "आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उसे आज शहर की एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।"

छत्तीसगढ़ : छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में छह वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंडईपंडरिया थाना क्षेत्र में बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि बालिका की मां ने थाने में शिकायत की है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक बच्ची को चॉकलेट देने का झांसा दिया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब बालिका ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तब उसकी मां थाने पहुंची और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक की खोज शुरू की। युवक अपने गांव से लगे जंगल में छिपा हुआ था। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणारेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज