लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम: टॉफी का लालच देकर चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार, मुख मैथुन करने के आरोप में 23 वर्षीय युवक अरेस्ट

By भाषा | Updated: August 22, 2022 19:57 IST

पुलिस ने बताया कि 15 अगस्त को बच्ची को टॉफी का लालच देकर आरोपी उसे अपने घर ले गया जहां उसे मुख मथुन करने पर मजबूर किया।

Open in App
ठळक मुद्देसोहना कालोनी निवासी साहिल उर्फ नीटू के रूप में हुई है और वह लगातार बच्ची को परेशान करता था।बच्ची को टॉफी का लालच देकर आरोपी घर ले गया जहां उसे मुख मथुन करने पर मजबूर किया।सोहना सदर थाने में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गुरुग्रामपुलिस ने टॉफी का लालच देकर चार साल की बच्ची के साथ कथित रूप से यौन अपराध करने और मुख मैथुन करने के आरोप में एक 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को सोमवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पीड़ित बच्ची की मां द्वारा दी गई तहतरीर के अनुसार, आरोपी की पहचान सोहना कालोनी निवासी साहिल उर्फ नीटू के रूप में हुई है और वह लगातार बच्ची को परेशान करता था। पुलिस ने बताया कि 15 अगस्त को बच्ची को टॉफी का लालच देकर आरोपी उसे अपने घर ले गया जहां उसे मुख मथुन करने पर मजबूर किया।

बच्ची की मां ने तहरीर में कहा है, ‘‘यह लंबे समय से चल रहा था, लेकिन 15 अगस्त को सबकुछ सामने आया। उसदिन मैं मायके गयी हुई थी और मेरी बेटी अपनी दादी के साथ थी, उन्होंने मुझे सबकुछ बताया।’’ तहरीर के अनुसार, ‘‘घर लौटने पर मैंने अपनी बेटी से घटना के बारे में पूछा तो यह जानकर मुझे सदमा लगा कि साहिल अकसर उसके साथ बदसलूकी करता था और जब वह रोने लगती तो उसे टॉफी देकर बहला-फुसला देता था।’’

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ सोहना सदर थाने में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोहना सदर थाने के प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणारेपगुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!