लाइव न्यूज़ :

गुरुग्रामः 21 साल के बेटे ने विधवा मां की चाकू से वार कर हत्या की, फिर गला घोंटा, शव को चारपाई के नीचे छिपाया, वजह सुन हो जाएंगे हैरान

By भाषा | Updated: August 13, 2022 14:56 IST

हरियाणाः पति की मृत्यु के बाद सोना देवी (40) यहां स्थित अपने मायके गढ़ी गांव वापस चली आई थी और एक निजी स्कूल में वार्डन के रूप में काम करती थी।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी प्रवेश को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। छह महीने पहले अपनी नौकरी छोड़ दी और उसी गांव में किराए के कमरे में रह रही थी। प्रवेश सोनीपत के जटवाड़ा मोहल्ले में रहता था और कभी-कभार अपनी मां से मिलने जाता था।

गुरुग्रामःहरियाणा के गुरुग्राम में एक युवक (21) ने अपनी विधवा मां की कथित तौर पर चाकू से कई वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रवेश को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पति की मृत्यु के बाद सोना देवी (40) यहां स्थित अपने मायके गढ़ी गांव वापस चली आई थी और एक निजी स्कूल में वार्डन के रूप में काम करती थी। हालांकि, उसने लगभग छह महीने पहले अपनी नौकरी छोड़ दी और उसी गांव में किराए के कमरे में रह रही थी। पुलिस के अनुसार प्रवेश सोनीपत के जटवाड़ा मोहल्ले में रहता था और कभी-कभार अपनी मां से मिलने जाता था।

छह अगस्त को भी वह मां से मिलने आया था और इस दौरान उसने कथित तौर पर अपनी मां पर कई बार चाकू से वार किया और फिर उसका गला घोंट दिया। इसके बाद उसने शव को चारपाई के नीचे छिपा दिया। चार दिन बाद बुधवार को जब कमरे के मालिक ने दुर्गंध की शिकायत की और पुलिस को फोन किया तो सोना देवी का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।

जांच के दौरान सोना देवी के भाई परविंदर ने प्रवेश पर उसकी हत्या का आरोप लगाया। सेक्टर 10 ए थाना के एक अधिकारी ने बताया कि उसे बृहस्पतिवार को रोहतक से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, प्रवेश को अपनी मां के किसी के साथ रिश्ते में होने का शक था क्योंकि उसने उसे कई बार उसे फोन पर बात करते देखा था। अधिकारी ने बताया कि प्रवेश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत छिपाने) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

धौलपुर में रेल की पटरी पर मिले प्रेमी युगल के शव

धौलपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में तोर गांव के पास रेल की पटरी पर एक युवक-युवती के शव मिले हैं। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सदर थानाक्षेत्र में तोर गांव के पास मिले प्रेमी युगल में से युवक की पहचान 22 वर्षीय सोनू राजपूत के रूप में हुई है जबकि युवती एक नाबालिग किशोरी है और वह सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी थी।

उन्होंने बताया कि मृतक प्रेमी युगल के पास से एक सुसाइड नोट मिला है,जिसमें उन्होंने परिजनों द्वारा उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं करने पर अपनी मर्जी से अपनी जीवन लीला समाप्त करने की बात कही है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा उन्हें परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली