लाइव न्यूज़ :

खेत में खेल रही थीं 6-8 साल की 2 मासूम बहन, चॉकलेट का लालच देकर चालक सर्वेश ने ऑटो में बैठाया और बड़ी बहन से किया हैवानियत, फ्लाईओवर से कूदा, दोनों पैर की हड्डियां टूटी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2025 06:29 IST

Gurugram: पुलिस ने बताया कि सर्वेश शादीशुदा और बच्ची का पिता है तथा चॉकलेट का लालच देकर दोनों बहनों को ऑटो में बैठने के लिए मनाया।

Open in App
ठळक मुद्देघटनास्थल पर कुछ स्थानीय लोगों ने उसे दोनों लड़कियों के साथ देखा और शोर मचाया।टीमों ने सर्वेश की तलाश शुरू की, जो कासन गांव में अकेला रहता है।फ्लाईओवर से कूद गया, जिससे उसके दोनों पैर की हड्डियां टूट गईं।

Gurugram:हरियाणा के गुरुग्राम जिले में 29 वर्षीय एक ऑटो-रिक्शा चालक ने दो नाबालिग बहनों को कथित तौर पर अगवा कर उनमें से एक के साथ मानेसर के पास एक सुनसान इलाके में दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के रहने वाले सर्वेश ने 13 दिसंबर को छह और आठ साल की दो बहनों का उस समय अपहरण कर लिया, जब वे मानेसर के पास एक गांव में खेत में खेल रही थीं। पुलिस के मुताबिक, सर्वेश दोनों बहनों को एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म किया, जबकि छोटी बहन ऑटो रिक्शा में बैठी हुई थी। पुलिस ने बताया कि सर्वेश शादीशुदा और एक बच्ची का पिता है तथा उसने चॉकलेट का लालच देकर दोनों बहनों को ऑटो में बैठने के लिए मनाया।

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर कुछ स्थानीय लोगों ने उसे दोनों लड़कियों के साथ देखा और शोर मचाया, जिसके बाद वह ऑटो छोड़कर वहां से भाग गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों बहनों को अपने साथ ले गई। मानेसर पुलिस थाने और मानेसर अपराध शाखा की टीमों ने सर्वेश की तलाश शुरू की, जो कासन गांव में अकेला रहता है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को सर्वेश जब गुरुग्राम से भागने की तैयारी कर रहा था और पचगांव के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर बस का इंतजार कर रहा था, तभी पुलिस की एक टीम की उस पर नजर पड़ी। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस को देखते ही सर्वेश घबरा गया और फ्लाईओवर से कूद गया, जिससे उसके दोनों पैर की हड्डियां टूट गईं।

अधिकारी ने कहा, “आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसके पैर की हड्डियां टूट गई हैं, इसलिए उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” उन्होंने बताया कि मानेसर पुलिस थाने में सर्वेश के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुरुग्रामहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली