लाइव न्यूज़ :

गुरुग्रामः 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पिता और माता काम पर गए थे, घर पर अकेली देखकर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2023 14:08 IST

हरियाणाः पीड़िता (14) के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार घटना मंगलवार को हुई, जब वह और उनकी पत्नी दोनों काम पर गए हुए थे और उनकी बेटी घर पर अकेली थी।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धारा चार के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर-9ए इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में उसके पड़ोसी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी मजदूर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता (14) के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार यह घटना मंगलवार को हुई जब वह और उनकी पत्नी दोनों काम पर गए हुए थे और उनकी बेटी घर पर अकेली थी। शिकायत के अनुसार जब वे घर लौटे तो उन्हें अपनी बेटी घर पर नहीं मिली। उन्होंने जब उसकी तलाश की, तो वह एक पड़ोसी के घर में मिली।

पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘ वह काफी घबराई हुई थी। जब हमने उससे पूछा तो उसने बताया कि आरोपी उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।’’

पुलिस के मुताबिक पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी राम निवास को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सेक्टर-9ए पुलिस थाने में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धारा चार के तहत मामला दर्ज किया गया है। सेक्टर-9ए पुलिस थाने के प्रभारी मनोज कुमार ने कहा, ‘‘हम उससे पूछताछ कर रहे हैं और कल उसे शहर की एक अदालत में पेश करेंगे।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुरुग्रामहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर