लाइव न्यूज़ :

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर अरेस्ट, आईपी विश्वविद्यालय के कुलपति को उपराज्यपाल बनकर दो बार किया था फोन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2023 21:59 IST

अधिकारियों ने बताया कि सितंबर 2022 में फोन कर खुद को उपराज्यपाल बताने के आरोप में रोहित सिंह को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह ब्रिटेन से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर पहुंचा।

Open in App
ठळक मुद्देआईपी विश्वविद्यालय के कुलपति को उपराज्यपाल बनकर दो बार फोन किया था।अंग्रेजी विभाग में संकाय के रूप में अपनी बहन को नियुक्त करने का प्रयास किया था।विश्वविद्यालय को किए गए फोन के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

नई दिल्लीः गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (जीजीएसआईपीयू) के एक सहायक प्रोफेसर को कथित तौर पर फोन कर खुद को दिल्ली का उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना बताने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सितंबर 2022 में फोन कर खुद को उपराज्यपाल बताने के आरोप में रोहित सिंह को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह ब्रिटेन से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर पहुंचा। अधिकारियों के मुताबिक, सिंह ने आईपी विश्वविद्यालय के कुलपति को उपराज्यपाल बनकर दो बार फोन किया था।

उन्होंने बताया कि सिंह ने पहली बार फोन करके अपनी छुट्टी मंजूर करवा ली थी और दूसरी बार 30 सितंबर, 2022 को उसने जीजीएसआईपीयू के अंग्रेजी विभाग में संकाय के रूप में अपनी बहन को नियुक्त करने का प्रयास किया था। सिंह की ओर से दूसरी बार विश्वविद्यालय को किए गए फोन के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि फोन कॉल की सत्यता का पता लगाने के लिए कुलपति ने उपराज्यपाल के सचिवालय से संपर्क किया, जिसने इस तरह के किसी भी फोन कॉल से इनकार किया और पुलिस को मामले की सूचना देने के लिए कहा।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “जांच के दौरान पता चला कि विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में सहायक प्रोफेसर रोहित सिंह ने उपराज्यपाल बनकर अपनी बहन मानवी सिंह की विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में नियुक्ति के लिए फोन किया था। कुलपति के लैंडलाइन नंबर के कॉल विवरण से पता चला कि फोन ब्रिटेन के नंबर से किया गया था।

उन्होंने बताया कि सिंह ने 27 सितंबर को ब्रिटेन में कुछ अकादमिक हितों को आगे बढ़ाने के लिए भारत छोड़ दिया था। अधिकारी ने बताया कि जांच में सिंह का नाम सामने आने के बाद उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया। पुलिस ने सिंह के पिता और बहन पर भी आपराधिक साजिश और आईटी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज