लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम: करवाचौथ की रात 8वीं मंजिल से गिर कर महिला की मौत, हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 30, 2018 15:34 IST

गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक आरोपी पति विक्रम को गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने कथित आरोपी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजी है।

Open in App

 

(विकास कुमार)

गुड़गांव के डीएलएफ फेज-1 स्थित वैली व्यू एस्टेट सोसायटी में आठवीं मंजिल पर रहने वाली 30 वर्षीय दीपिका की मौत बालकनी से गिरने के कारण बीते शनिवार को हुई थी। दीपिका के पिता ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप अपने दामाद विक्रम चौहान पर लगाया था। अब पुलिस ने इस मामले में विक्रम चौहान को गिरफ्तार कर लिया है जिनपर कथित रूप से अपनी पत्नी की हत्या का आरोप उनके ही ससुर ने लगाया है।

गुड़गांव पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने विक्रम को गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने कथित आरोपी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। अभी तक के पूछताछ में विक्रम ने इसे सुसाइड बताया है। पुलिस विक्रम से इस मामले में लगातार पूछताछ कर रही है। 

यह घटना बीते शनिवार (जिस दिन करवा चौथ)  को रात में 9 बजे घटी। सोसाइटी में रहने वाले लोग और सुरक्षागार्डों ने एक तेज आवाज सुनी। जब वो वहां गए तो दीपिकी खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई थी। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन रविवार को उनकी मौत हो गई। 

दीपिका साइबर सिटी स्थित इंडसइंड बैंक में सहायक मैनेजर के पद कार्यरत थीं जबकि विक्रम चौहान स्काईलार्क नामक कंपनी में सहायक निदेशक है।  दीपिका के पिता के अनुसार दामाद विक्रम चौहान का सोसायटी में ही एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बेटी इसका अक्सर विरोध करती थी, इसी को लेकर दोनों के बीच आये दिन झगड़े भी होते थे।

विक्रम ने कई बार दीपिका की पिटाई भी की थी। शनिवार को मौका पाकर दामाद ने दीपिका को आठवीं मंजिल से धक्का देकर मार डाला।

विक्रम ने पुलिस पूछताछ में इसे आत्महत्या बताया है। उसके मुताबिक करवाचौथ के दिन दीपिका और उसके बीच झगड़ा हुआ था। विक्रम के मुताबिक उसने दीपिका को रोकने की कोशिश की लेकिन दीपिका ने बालकनी से छलांग लगा दी। विक्रम और दीपिका की शादी 6 वर्ष पहले हुई थी। इस शादी से इनके दो बच्चें भी हैं। विक्रम की बात में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा पुलिस के जांच में सामने आएगी लेकिन दीपिका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उनके शरीर पर जख्म के कई निशान थे। 

टॅग्स :गुरुग्रामहरियाणाहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह