लाइव न्यूज़ :

गुरुग्रामः पत्नी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने कहा- नहीं मिला सुसाइड नोट  

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 30, 2020 14:58 IST

COVID-19: गुड़गांव पुलिस के पीआरओ सुभाष का कहना है की मृतक की पत्नी कुछ समय से अस्वस्थ थी और शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। वह कल (29 अप्रैल) शाम कोरोनो वायरस पॉजिटिव पाई गई। 

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के गुरुग्राम में एक 54 वर्षीय युवक ने बुधवार देर रात को अपने घर की छत पर लगे पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में एक 54 वर्षीय युवक ने बुधवार देर रात को अपने घर की छत पर लगे पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। उसने ऐसा कदम पत्नी के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद उठाया है। उसकी पत्नी बुधवार की शाम को पॉजिटिव पाई गई है। इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

गुड़गांव पुलिस के पीआरओ सुभाष का कहना है की मृतक की पत्नी कुछ समय से अस्वस्थ थी और शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। वह कल (29 अप्रैल) शाम कोरोनो वायरस पॉजिटिव पाई गई। 

उन्होंने कहा कि मृतक सतबीर सिंह फिलहाल काम नहीं कर रहा था। उसका बेटा गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में फार्मासिस्ट के रूप में काम करता है और बेटा और घर पर थे, जब यह घटना हुई। सिंह रात के समय किसी तरह खुद फंदे से झूल गए। जब बेटा सोकर उठा तो उसने पाया कि पिता अपने कमरे में फंदे से झूल रहे हैं।

सेक्टर 14 के पुलिस इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने कहा कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और आत्महत्या का कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच चल रही है। साथ ही साथ धोखाधड़ी का मामला भी दिखाई नहीं दे रहा है। परिवार की ओर से भी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।

उन्होंने बताया कि अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और हम धारा 174 के तहत जांच कर रहे हैं। आत्महत्या के कारणों को अभी तक पता नहीं चल सका है।

आपको बता दें, स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में गुरुवार को कोरोना वायरस के 18 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 329 हो गई है। इनमें से 227 मरीज ठीक हो गए हैं, जिन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। राज्य में अब तक 3 लोगों की मौत हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसआत्महत्या प्रयासहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह