लाइव न्यूज़ :

पति और दो बच्चों के साथ घूमने गई 32 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, कार रुकवा कर और पति की कनपटी पर पिस्तौल रखकर दिया अंजाम

By भाषा | Updated: January 4, 2022 21:45 IST

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह घटना रविवार को गुना जिले के राघोगढ़ पुलिस थाना इलाके में आरोन रोड पर हुई। इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है

Open in App
ठळक मुद्देदो जनवरी 2022 की सुबह 9 बजे वह अपने पति और बच्चों के साथ कार से घूमने गयी थी।व्यक्ति ने कार का दरवाजा खोलकर पति की कनपटी पर पिस्तौल रखी।घटना के बारे में किसी और को बताने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गये।

गुनाः मध्य प्रदेश के गुना जिले में अपने पति एवं दो बच्चों के साथ कार में घूमने गई 32 वर्षीय एक महिला के साथ कथित रूप से उनके वाहन को रुकवाकर, उसके पति की कनपटी पर पिस्तौल रखकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह घटना रविवार को गुना जिले के राघोगढ़ पुलिस थाना इलाके में आरोन रोड पर हुई। इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुना जिले के पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया, ‘‘रविवार को एक विवाहिता ने राघोगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई कि दो जनवरी 2022 की सुबह 9 बजे वह अपने पति और बच्चों के साथ कार से घूमने गयी थी। वापस आते समय आरोन रोड पर दो व्यक्तियों ने उनकी कार को हाथ दिखा कर रोका।

कार के रुकते ही उनमें से एक व्यक्ति ने कार का दरवाजा खोलकर पति की कनपटी पर पिस्तौल रखी और दूसरे व्यक्ति ने महिला को जंगल में ले जाकर बलात्कार किया।’’ उन्होंने कहा कि शिकायत के अनुसार, बाद में दोनों आरोपी इस घटना के बारे में किसी और को बताने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गये।

दोनों आरोपी आपस में बातचीत के दौरान एक दूसरे को सुमेर और सोनू नाम से पुकार रहे रहे थे। मिश्रा ने बताया कि महिला की शिकायत पर राघोगढ़ थाने पर भादंवि की धारा 376 (डी), 342 एवं 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ... सुमेर सिंह परमार (30) एवं सोनू उर्फ राजवीर सिंह यादव (32) को राघोगढ़ पुलिस थाना इलाके के दललवाडा गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि ये दोनों आरोपी गुना जिले से सटे हुए अशोकनगर के मूल निवासी हैं और वर्तमान में गुना जिले के दललवाडा गांव में रह रहे है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा