लाइव न्यूज़ :

नौवीं की छात्रा के साथ 6 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बंधक बनाकर पिटाई किया, 5 अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: January 20, 2022 19:48 IST

घटना की सूचना पर एसडीपीओ सिरिल मरांडी ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की है.

Open in App
ठळक मुद्देछात्रा के एक रिश्तेदार को पहले बंधक बनाकर उसकी पिटाई किया. रिश्तेदार के मोबाइल फोन से छात्रा को फोन कर बुलाया. छात्रा को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया.

रांचीः झारखंड में गुमला जिले के डुमरी प्रखंड में नौवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर छह युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

 

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि एक युवक फरार होने में सफर रहा. सभी युवकों को थाना में रखकर पूछताछ की जा रही है. उधर, घटना की सूचना पर एसडीपीओ सिरिल मरांडी ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की है.

बताया जाता है कि आरोपियों ने छात्रा के एक रिश्तेदार को पहले बंधक बनाकर उसकी पिटाई किया. इसके बाद रिश्तेदार के मोबाइल फोन से छात्रा को फोन कर बुलाया. इसके बाद छात्रा को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. इस संबंध में एसडीपीओ सिरिल मरांडी ने बताया कि जैसी की जानकारी मिली है पीड़िता के माता-पिता तमिलनाडु में काम करते हैं.

विद्यालय बंद होने के कारण वह अपने बडे पिता के घर डुमरी प्रखंड आई थी. इसी क्रम में वह अपनी एक सहेली व एक रिश्तेदार के साथ महुआडाड स्थित सुगाबांध घूमने गई थी. घूमने-फिरने के बाद रिश्तेदार ने शाम को छात्रा को उसके बड़े पिता के घर पहुंचा दिया. लेकिन, कुछ देर के बाद छात्रा के मोबाइल पर एक नये नंबर से फोन आया.

छात्रा को घर पहुंचाने वाले रिश्तेदार ने कहा कि मेरा मोटरसाइकिल खराब हो गया है. तुम यहां आ जाओ. इस पर छात्रा जंगल के किनारे अपने रिश्तेदार से मिलने गई. वहां पास गांव के 8 युवक छात्रा के रिश्तेदार को मारपीट कर जबर्दस्ती फोन करा उसे बुलवाया.

पीडिता ने पुलिस को बताया है कि मेरे पहुंचने के बाद रिश्तेदार को मारपीट कर भगा दिया और मुझे पकड कर जंगल की ओर ले जाकर सभी युवकों ने जबर्दस्ती बारी-बारी से दुष्कर्म किये. उसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया. वह डर से घर में किसी को कुछ नहीं बतायी.

अपने रिश्तेदार युवक के माध्यम से आज सुबह डुमरी थाना को इसकी सूचना दी. जिसके बाद एसडीपीओ सिरिल मरांडी के नेतृत्व में डुमरी पुलिस पीड़िता का बयान लेकर 6 आरोपियों युवकों में से 5 युवकों को अपने साथ थाना ले आई. एसडीपीओ ने कहा कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला है. जिसपर गहन जांच की जा रही है. कहा कि जो भी दोषी होंगे उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा