लाइव न्यूज़ :

गुमलाः एक ही परिवार के पांच लोगों की टांगी से काटकर निर्मम हत्या, 5 साल का बच्चा भी शामिल, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 24, 2021 15:47 IST

झारखंड के गुमला जिले के कामडारा थाना थाना क्षेत्र के पहाड़गांव आमटोली में 5 लोगों की हत्या हो गई। मृतकों में माता-पिता, बहु-बेटा और पोता शामिल।

Open in App
ठळक मुद्देघटना डायन बिसाही या जमीन विवाद में होने की बात कही जा रही है। हत्यारों ने भीनसेंट, शिववंती व भालवीन की हत्या एक ही कमरे में की है।जोस्पीना टोपनो को घर में उसके बेड पर ही टांगी से काटकर हत्या कर दी।

रांचीः झारखंड के गुमला जिले के कामडारा थाना थाना क्षेत्र के पहाड़गांव आमटोली में नरसंहार की घटना घटी है, जहां एक ही परिवार के पांच लोगों की टांगी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई।

मृतकों में निकुदीन तोपनो (60), जोस्पीना तोपनो (55), भीनसेंट तोपनो(35), शिववंती तोपनो (30), भालवीन तोपनो (5) शामिल हैं। यह घटना देर रात की बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंच जांच में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग अपने घर में खाना पीना कर रहे थे।

तभी हमलावरों ने घर पर हमला कर दिया और सभी पांचों सदस्यों को बेरहमी से टांगी से काटकर हत्या कर दी। हमलावरों ने मासूम को भी मार डाला। आज सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों की लाश घर में मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मृतकों में माता-पिता, बहु-बेटा और पोता शामिल है।

घटना की सूचना के बाद आज सुबह एसपी एचपी जनार्दनन, एसडीपीओ दीपक कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटना स्थल पहुंचे। पुलिस हत्याकांड की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस के प्राथमिक अनुसंधान में हत्या के पीछे आपसी विवाद व जमीन विवाद बताया जा रहा है।

घटना की पुष्टि एसपी पी जनार्दनन ने की है। डॉग स्क्वॉयड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है, अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है, गांववाले फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं। वहीं पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। सूत्रों का कहना है कि वारदात के बाद काले रंग की एक बाइक से कुछ लोगों को जाते देखा गया है।

पुलिस, हत्‍यारों के भागने की दिशा के आधार पर सुराग लगाने की कोशिश में है। पांच लोगों में से भींनसेंट, शिववंती और भालवीन की हत्‍या एक कमरे में जबकि निकुदीन तोपनो को घर के आंगन में मारा गया. वहीं जोस्‍पीना तोपनो की उसके बेड पर निर्ममता से हत्‍या की गई. पांचों शव अलग-अलग स्‍थानों पर पड़े मिले।

पुलिस को अंदेशा है कि घटना को मंगलवार रात में अंजाम दिया गया। प्रथम दृष्टया यह आपसी विवाद का मामला लगता है। उधर, इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जिस गांव में हत्या हुई है। वहां चार पांच घर है। हत्याकांड के बाद गांव के अन्य ग्रामीण कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।

कुछ लोगों से पूछताछ में पता चला कि निकोदिन टोपनो का पूरा परिवार खेतीबाड़ी कर जीविका चलाता है। किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। यहां बता दें कि जिस गांव में हत्या हुई है वो उग्रवादियों का गढ़ है।पीएलएफआई इस क्षेत्र में सक्रिय है। हालांकि पुलिस ने इस घटना के पीछे उग्रवादियों का हाथ होने से इंकार की है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडहत्याहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला