स्कूटी पर सवार 2 नाबालिग लड़कियों का बोलेरो गाड़ी पर सवार अनमोल साहू, सोनू साहू, सुंदर साहू और धरमजीत ने किया अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म

By एस पी सिन्हा | Updated: February 20, 2026 18:54 IST2026-02-20T18:53:52+5:302026-02-20T18:54:37+5:30

गुमलाः  बोलेरो सवार युवकों ने स्कूटी का पीछा कर अरहरा चौक के पास उन्हें रोका और जबरन बोलेरो में बैठाने का प्रयास किया।

Gumla 2 minor girls riding scooter kidnapped gang-raped Anmol Sahu, Sonu Sahu, Sundar Sahu and Dharamjeet travelling Bolero vehicle | स्कूटी पर सवार 2 नाबालिग लड़कियों का बोलेरो गाड़ी पर सवार अनमोल साहू, सोनू साहू, सुंदर साहू और धरमजीत ने किया अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म

सांकेतिक फोटो

Highlightsघटना सालेगुटू पंचायत अंतर्गत कोयल नदी तट स्थित बालाघाट इलाके में हुई।लड़कियों और एक अन्य युवक को अगवा कर बालाघाट ले जाया गया। घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

गुमलाः झारखंड में गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के अरहरा गांव से दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण के बाद उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना सालेगुटू पंचायत अंतर्गत कोयल नदी तट स्थित बालाघाट इलाके में हुई।

बताया गया है कि सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र से सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी से कुछ युवक बारात में शामिल होने लापा बक्सपुर गांव पहुंचे थे। बारात से लौटने के दौरान इन युवकों ने अरहरा गांव के पास एक स्कूटी पर सवार दो नाबालिग लड़कियों और दो युवकों को देखा। आरोप है कि बोलेरो सवार युवकों ने स्कूटी का पीछा कर अरहरा चौक के पास उन्हें रोका और जबरन बोलेरो में बैठाने का प्रयास किया।

इसी दौरान एक युवक मौके से भागने में सफल रहा, जबकि दो नाबालिग लड़कियों और एक अन्य युवक को अगवा कर बालाघाट ले जाया गया। वहां चारों आरोपियों ने दोनों नाबालिग लड़कियों के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद किसी तरह दोनों लड़कियां वहां से भाग निकलीं, जबकि साथ में अगवा किया गया युवक भाग नहीं सका।

बाद में आरोपियों ने उसे अरहरा गांव में छोड़ दिया। इधर, घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई, जिसके बाद कामडारा थाना की पुलिस सक्रिय हुई और छापेमारी अभियान शुरू किया। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र अंतर्गत जराकेल गांव निवासी अनमोल साहू, सोनू साहू और सुंदर साहू शामिल हैं। वहीं चौथा आरोपी कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बरसलोया गांव का धरमजीत उर्फ होल्डन बताया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है।

Web Title: Gumla 2 minor girls riding scooter kidnapped gang-raped Anmol Sahu, Sonu Sahu, Sundar Sahu and Dharamjeet travelling Bolero vehicle

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे