लाइव न्यूज़ :

गुमलाः दो नाबालिग के साथ 10 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, भाई को मारपीट कर भगाया, मेला देखकर लौट रही थी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 17, 2021 18:39 IST

झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना क्षेत्र का मामला है. इस संबंध में थाना प्रभारी अनंत कुमार शर्मा ने बताया कि दुष्कर्म की घटना हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित दोनों युवतियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है.आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी. मामले की जांच की जा रही है. 

रांचीः झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना क्षेत्र में दो नाबालिग युवतियों के साथ 10 युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिये जाने का मामला सामने आया है.

घटना का अंजाम उसवक्त दिया गया, जब दोनों पीड़िता अपने भाई के साथ दशहरा मेला देखन घर वापस लौट रही थी. इसी बीच दुष्कर्मियों ने उनके भाई को मारपीट कर भगा दिया और फिर दोनों युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों नाबालिग युवतियों की उम्र 15 व 14 वर्ष बताई जा रही है.

युवकियां जोभीपाठ स्थित लगने वाला दशहरा मेला देखने अपने भाई के साथ बीती शुक्रवार को गई थी. जहां मेला देखने के बाद अपने 19 वर्षीय भाई के साथ दोनों शाम 7 बजे अपने घर वापस लौट रही थी. इसी बीच ऊपर लोदा व चांपाकोना के बीच अचानक पीछे से 10 युवक पहुंचे और दोनों युवतियों को अपने कब्जे में लिया और भाई को मारपीट कर भगा दिया.

इसके बाद 10 युवकों ने दोनों नाबालिग के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. वहीं, जान बचाकर भागे भाई ने गांव पहुंचते ही इसकी सूचना ग्रामीणों को दिया. जिसकी जानकारी मिलते ही परिजन समेत ग्रामीण जंगल की ओर चल पडे़. इसी बीच ग्रामीणों को आता देख सभी आरोपी युवतियों को छोड़कर भाग गये. इसके बाद परिजन संग पीड़ित युवतियां गुरदरी थाना पहुंची और अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कराया.

पुलिस को दिये गये अपने बयान में पीड़िताओं ने बताया है कि उक्त लड़कों द्वारा हमलोगों के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया. इस दौरान चीखने- चिल्लाने पर उनलोगों द्वारा मारपीट भी किया गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

इस संबंध में थाना प्रभारी अनंत कुमार शर्मा ने बताया कि दुष्कर्म की घटना हुई है. पीड़ित दोनों युवतियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी. मामले की जांच की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडरेपहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!