लाइव न्यूज़ :

विधान सभा चुनाव के वक्त दो बीजेपी कार्यकर्ताओं समेत चार गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: December 3, 2018 17:01 IST

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पर्चे की लीक होने की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने परीक्षा शुरू होने से महज कुछ घंटे पहले ही रविवार को परीक्षा को रद्द कर दिया। 

Open in App

पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पर्चा लीक मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो कार्यकर्ताओं और एक उप निरीक्षक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पर्चे की लीक होने की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने परीक्षा शुरू होने से महज कुछ घंटे पहले ही रविवार को परीक्षा को रद्द कर दिया। गुजरात भर में बनाए गए 2,440 केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा में करीब आठ लाख 75 हजार परीक्षार्थियों को शामिल होना था। मामले में दो आरोपी मनहर पटेल और मुकेश चौधरी सत्तारूढ़ भाजपा से जुड़े हुए हैं ऐसे में उनकी गिरफ्तारी के बाद पार्टी की प्रदेश इकाई ने तत्काल प्रभाव से उनके निलंबन का आदेश दिया है।दो अन्य आरोपी रूपल शर्मा और उप निरीक्षक वी पी पटेल हैं। पटेल गांधीनगर में बेतार (वायरलेस) विभाग में तैनात है। रूपल गांधीनगर में एक हॉस्टल में काम करती है और पूर्व पुलिस उप-निरीक्षक की बेटी है। गांधीनगर के पुलिस अधीक्षक मयूर चावडा ने संवाददाताओं को बताया कि चौधरी और शर्मा को संभावित रूप से परीक्षा में शामिल होना था। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी यशपाल सोलंकी अब भी फरार है और उसे पकड़ने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं। महिसागर जिले के लूनावाडा के मूल निवासी सोलंकी ने दिल्ली से यह पर्चा लीक किया था। वह वडोदरा नगर निगम में एक तदर्थ कर्मचारी के तौर पर काम करता है। चावडा ने कहा कि सोलंकी कथित रूप से 30 नवंबर की रात को दिल्ली गया और उसे किसी तरह लिखित परीक्षा में पूछे जाने वाले कुछ सवालों के जवाब मिल गए।  उन्होंने कहा, ‘‘वह अगले दिन विमान से वापस वडोदरा आ गया और परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों के जवाब कुछ लोगों को भेज दिये, जिनमें मनहर पटेल भी शामिल था। उसने इन्हें चौधरी को बढ़ा दिया।’’ चावडा ने कहा कि उप निरीक्षक वी पी पटेल, मनहर पटेल को जानता था। वह परीक्षा में शामिल हो रहे अपने कुछ अभ्यर्थियों के लिये जवाब चाहता था। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना