लाइव न्यूज़ :

शर्मसार: प्रॉपर्टी विवाद की वजह से चार मामाओं ने मिलकर किया भांजी का गैंगरेप

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 4, 2018 16:27 IST

युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि उनमें से दो लोगों ने उसके हाथ और पैर पकड़ लिए जबकि दो लोगों ने उसकी नानी और मामी के सामने रेप किया।

Open in App

अहमदाबाद,  4 अगस्त:  गुजरात के अहमदाबाद से रेप की एक ऐसी घटना सामने आई है। जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। 21 साल की एक लड़की ने अपने चार मामाओं पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। लड़की ने मामाओं पर आपराधाकि धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती के बयान के बाद मामला दर्ज कर लिया है।  

पुलिस के मुताबिक एक जून 2018 को पीड़िता के साथ शाहपुर स्थित उसके नानी घर पर रेप किया गया। दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक पीड़िता अपनी नानी के घर में सो रही थी तभी चार लोग उसके कमरे में घुसे और गालियां देने लगे। इसके बाद उन चारों ने मिलकर गैंगरेप किया। 

शाहपुर इंस्पेक्टर आरपी घरसंडिया ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि उनमें से दो लोगों ने उसके हाथ और पैर पकड़ लिए जबकि दो लोगों ने उसकी नानी और मामी के सामने रेप किया।'

युवती ने चारों आरोपियों की पहचान खालिद (48), अनीस (44),  दानिश (42) और तवीज (44) के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रॉपर्टी का लग रहा है। जमीनी विवाद की वजह से ही मामाओं ने रेप किया है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, पीड़िता की नानी ने उसके भाई को अपना वारिस बनाया था जो कि उसके मामाओं को नागवार गुजरा। युवती के पिता का निधन चार साल पहले ही हो गया था। इसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद पीड़िता और उसके दोनों भाई नानी के घर रहने लगे। इससे पीड़िता के मामाओं को परेशानी होने लगी। 

इसी दौरान 31 मई 2018 को आरोपियों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर काफी झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसी दिन देर रात चारों आरोपी पीड़िता ने बेडरूम में घुसे और रेप किया। फिलहाल पुलिस ने युवती को सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। जिसके बाद चारों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े