लाइव न्यूज़ :

गुजरात: चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, छह गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 24, 2018 02:40 IST

प्रजापति के परिवार ने दावा किया कि घर में किसी के घुसने की आहट पाकर वो उठ गए और व्यक्ति को पकड़ लिया।

Open in App

पालनपुर, 24 सितंबर: गुजरात के बनासकांठा जिले में भीड़ ने चोरी के संदेह पर एक अज्ञात व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस उपनिरीक्षक बी के गोस्वामी ने बताया कि घटना शनिवार की रात दंता तहसील के हरीगढ़ गांव में हुई। मामले में छह लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि 50 साल का अज्ञात व्यक्ति शनिवार की रात अमरात प्रजापति के घर में कथित तौर पर घुस गया।

प्रजापति के परिवार ने दावा किया कि घर में किसी के घुसने की आहट पाकर वो उठ गए और व्यक्ति को पकड़ लिया।

गोस्वामी ने बताया, ‘‘परिवार के लोगों और गांव के अन्य लोगों ने अधेड़ व्यक्ति को एक पेड़ से बांध दिया और लाठियों से उसे मारा । रात में जब वह अचेत हो गया तो किसी ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद वहां पर पुलिस की एक टीम पहुंची।’’ 

उन्होंने बताया, ‘‘पुलिस के वहां पहुंचने तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। हमने हत्या का एक मामला दर्ज किया है और छह लोगों को आज गिरफ्तार किया है।’’ 

उन्होंने बताया कि व्यक्ति को पीट-पीट कर मारने में गांव के करीब 50 लोग संलिप्त थे। भीड़ में शामिल रहे अन्य लोगों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

टॅग्स :मॉब लिंचिंगगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई