लाइव न्यूज़ :

पति और ससुरालवालों के उत्पीड़न से परेशान महिला ने तीन महीने के बेटे और पांच साल की बेटी को कुएं में फेंक दी जान

By भाषा | Updated: September 9, 2020 14:27 IST

फतेहपुरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना नाना सरनिया गांव में हुई। महिला सरस्वती दामोर ने मंगलवार को तीन महीने के बेटे और पांच साल की बेटी को कथित तौर पर खुद ही कुएं में फेंक दिया और बाद में वह भी कुएं में कूद गई।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने अपने दो बच्चों को कुएं में कथित तौर पर खुद से फेंक दिया और बाद में खुद भी जान दे दी।भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत पति और ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

दाहोदः गुजरात के दाहोद जिले में पति और ससुरालवालों के उत्पीड़न से परेशान होकर 32 वर्षीय एक महिला ने अपने दो बच्चों को कुएं में कथित तौर पर खुद से फेंक दिया और बाद में खुद भी जान दे दी।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। फतेहपुरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना नाना सरनिया गांव में हुई। महिला सरस्वती दामोर ने मंगलवार को तीन महीने के बेटे और पांच साल की बेटी को कथित तौर पर खुद ही कुएं में फेंक दिया और बाद में वह भी कुएं में कूद गई।

उन्होंने बताया कि महिला के पिता की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत पति और ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि शवों को कुएं से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पबजी नहीं खेल पाने की वजह से छात्र ने जान दीः पुलिस

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में ऑनलाइन गेम पबजी नहीं खेल पाने की वजह से 21 वर्षीय छात्र ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली। पुलिस ने रविवार को बताया कि आईटीआई छात्र प्रीतम हलदर ने चकदाह थाना-क्षेत्र के पुरबा लालपुर में स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली। उसकी मां रत्ना ने बताया कि शुक्रवार सुबह नाश्ता करने के बाद हलदर अपने कमरे में चला गया।

उन्होंने बताया, " जब मैं उसे दोपहर के भोजन के लिए बुलाने गई तो उसका कमरा अंदर से बंद था। बार-बार दस्तक देने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला गया तो मैंने पड़ोसियों को बुलाया। वे दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए तो पाया कि वह पंखे से लटका हुआ है।" पुलिस ने कहा कि उसने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

रत्ना ने दावा किया कि उनका बेटा पबजी नहीं खेल पाने की वजह से मायूस था। पुलिस ने बताया कि परिवार से बात करने के बाद उन्हें लगता है कि प्रीतम ने मोबाइल गेम नहीं खेल पाने की वजह से अपनी जान दी है। गौरतलब है कि सरकार ने बुधवार को पबजी समेत चीन की 118 ऐप को प्रतिबंधित कर दिया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरातहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर