CRIME: उबलते तेल में हाथ डालने पर मजबूर किया, गुजरात में महिला की अग्निपरीक्षा
By संदीप दाहिमा | Updated: September 20, 2025 14:15 IST2025-09-20T14:14:43+5:302025-09-20T14:15:02+5:30
Gujarat Crime: गुजरात के मेहसाणा जिले में 30 वर्षीय एक महिला उस वक्त गंभीर रूप से झुलस गई, जब उसकी ननद और तीन अन्य लोगों ने कथित तौर पर उसे अपनी वफादारी साबित करने के लिए बर्तन में उबलते तेल में हाथ डालने के लिए मजबूर किया।

CRIME: उबलते तेल में हाथ डालने पर मजबूर किया, गुजरात में महिला की अग्निपरीक्षा
Gujarat Crime: गुजरात के मेहसाणा जिले में 30 वर्षीय एक महिला उस वक्त गंभीर रूप से झुलस गई, जब उसकी ननद और तीन अन्य लोगों ने कथित तौर पर उसे अपनी वफादारी साबित करने के लिए बर्तन में उबलते तेल में हाथ डालने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना 16 सितंबर को विजापुर तालुका के गेरिटा गांव में हुई। घटना के तीन दिन बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस उपाधीक्षक दिनेशसिंह चौहान ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर विजापुर पुलिस ने उसके पति की बहन जमुना ठाकोर, जमुना के पति मनुभाई ठाकोर और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने बताया कि महिला का विजापुर के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, जबकि आरोपी फरार हैं। कथित वीडियो में एक महिला और तीन अन्य लोग पीड़िता को उबलते तेल से भरे बर्तन में हाथ डालने के लिए मजबूर करते दिख रहे हैं। उसे अपनी उंगलियां बर्तन में डालते हुए देखा जा सकता है, लेकिन जलने के कारण वह जल्दी से इन्हें बाहर निकाल लेती है। चौहान ने बताया, ‘‘पीड़िता की ननद को शक था कि वह अपने पति के प्रति वफादार नहीं है। इसलिए जमुना ने अपने पति और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे यातनाएं देने का फैसला किया।’’ उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।