लाइव न्यूज़ :

गुजरात: राजकोट का दिल दहलाने वाला, दंपति ने 'बलि' देने के लिए अपना सिर काटा, फिर अग्नि कुण्ड में गिराया

By विनीत कुमार | Updated: April 17, 2023 14:32 IST

गुजरात के राजकोट से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के चक्कर में एक दंपति ने खुद को मार दिया। दोनों ने अपने सिर एक गिलोटिन जैसे यंत्र से काटे और ऐसी व्यवस्था कर रखी थी कि वह कटते ही एक अग्रि कुण्ड में जा गिरा।

Open in App

राजकोट: गुजरात के राजकोट में 38 साल के एक शख्स और उसकी पत्नी द्वारा खुद का सिर काटकर उसे 'हवन कुण्ड'  में डालकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति-पत्नी ने कथित तौर पर कुछ अनुष्ठान अपने खेत में किए थे और धारदार हथियार को वहां कुछ इस तरह लगाया हुआ था वो उनके गर्दन पर गिरा और फिर कटा हुआ गर्दन कुण्ड में जल रहे आग में चला गया।

पुलिस ने हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया है कि दोनों किसी अंधश्रद्धा या काले जादू की कोशिश के तहत कोई अनुष्ठान कर रहे थे। पुलिस को गुजराती में हाथ से लिखा एक सुसाइड नोट जरूर मिला है। इसमें कहा गया है कि वे खुद को जान से मार रहे हैं और इसके लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया जाए।

दोनों की पहचान हेमू मकवाना और उसकी पत्नी हंसा मकवाना (35) के तौर पर हुई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों के शव सबसे पहले इनके दो बच्चों- 13 साल के बेटे और 12 साल की बेटी ने रविवार सुबह देखे जब वे पास के गांव में स्थित अपने मामा के घर से लौटे।

विंछिया पुलिस थाने के सब-इंस्पेक्टर इंद्रजीतसिंह जडेजा ने बताया कि शवों को फॉरेंसिक पोस्टमॉर्टम के लिए राजकोट सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

पति-पत्नी ने खुद को कैसे मारा, पुलिस ने बताई पूरी कहानी

विंछिया गांव के सब-इंस्पेक्टर इंद्रजीतसिंह जडेजा ने कहा कि दंपति ने रस्सी से बंधे गिलोटिन जैसे यंत्र (सिर काटने के का एक प्राचीन यंत्र) के सामने अपना सिर डालने से पहले पहले एक अग्नि वेदी तैयार की होगी। उन्होंने कहा, 'जैसे ही उन्होंने रस्सी को छोड़ा, एक लोहे का ब्लेड उन पर गिर गया, जिससे उनके सिर कट गए, और वो आग की चपेट में आ गया।'

जडेजा ने कहा कि दोनों ने इसे इस तरह से इसे अंजाम दिया कि उनके सिर कटने के बाद आग में लुढ़क कर चले जाएं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक इसे शनिवार रात और रविवार सुबह के बीच अंजाम दिया गया। दंपति के परिवार के सदस्यों ने कहा कि दोनों पिछले एक साल से हर दिन झोपड़ी में ऐसी कुछ पूजा कर रहे थे। 

टॅग्स :गुजरातक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा