लाइव न्यूज़ :

धरे गए जनता के सेवक! भाजपा विधायक को जुआ खेलने और शराब रखने के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार

By अभिषेक पारीक | Updated: July 2, 2021 07:21 IST

गुजरात के खेड़ा जिले की मातर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक केसरी सिंह सोलंकी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के भाजपा विधायक केसरी सिंह सोलंकी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विधायक को जुआ खेलने और शराब रखने के अपराध में गिरफ्तार किया है। इस मामले में विधायक के साथ 25 अन्य को भी पुलिस ने गिरफ्त में लिया है।  

गुजरात के खेड़ा जिले की मातर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक केसरी सिंह सोलंकी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विधायक पर अपने रिसॉर्ट में जुआ खेलने और शराब रखने के अपराध में गिरफ्तार किया है। इस मामले में विधायक के साथ 25 अन्य को भी पुलिस ने गिरफ्त में लिया है।  

स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक राजदीप सिंह जडेजा ने बताया कि पंचमहल पुलिस ने जिले के पावागढ़ कस्बे के निकट एक रिजॉर्ट में गुरुवार की रात को छापेमारी की थी। इस छापेमारी में विधायक को 25 अन्य लोगों के साथ पकड़ा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमने सोलंकी और 25 अन्य को जुआ खेलते हुए पाया। हमने उनके पास से शराब की बोतलें भी बरामद कीं हैं। इस मामले में विस्तृत जांच की जा रही है। 

गिरफ्तार लोगों में से सात महिलाएं भी

इस मामले में सामने आया है कि गिरफ्तार लोगां में सात महिलाएं और 18 पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने विधायक के पास से सात शराब की बोतलें बरामद की हैं। 

पार्टी के लिए जुटे थे सभी

पुलिस का कहना है कि विधायक के रिजॉर्ट में सभी पार्टी करने के लिए एकत्रित हुए थे और इसी दौरान जुआ भी खेला जा रहा था। 

गुजरात में अगले साल होने हैं चुनाव

गुजरात में 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में भाजपा विधायक का ऐसे मामले में गिरफ्तार होना भाजपा के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। विपक्षी दल इस मामले को जोर-शोर से उठा सकते हैं। 

टॅग्स :क्राइमगुजरातक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड