लाइव न्यूज़ :

गुजरात: दलित लड़की से गैंगरेप मामले में अभी तक नहीं हुई तक कोई गिरफ्तारी, दो दोस्तों ने किडनैप कर कार में किया था कुकर्म

By भाषा | Updated: February 28, 2020 05:56 IST

Open in App

गुजरात के राजकोट जिले में तीन लोगों ने 19 साल की दलित लड़की को कथित तौर पर अगवा किया और बंदूक का भय दिखाकर कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने गुरूवार को यह जानकारी दी। इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पुलिस ने बताया कि कोटदासनगनी तालुका की इस लड़की ने जिला पुलिस से शिकायत की कि अमित पडालिया और उसके दोस्तों-- विपुल शेखदा तथा शांति पडालिया ने बुधवार को बंदूक का भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि अमित स्थानीय भाजपा नेता है। वह पहले पार्टी की कोटदासनगनी तालुका का महासचिव रहा था।

खबरों के अनुसार शांति पडालिया इसी तालुका पंचायत का निर्वाचित कांग्रेस सदस्य है। पुलिस जांच में पता चला है कि अमित की मां उसी गांव की सरपंच हैं जिस की लड़की निवासी है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने दावा किया कि तीनों ने उसे घर से अगवा किया और कार में जबरदस्ती बैठाया।

पुलिस ने शिकायत के हवाले से कहा कि तीनों ने बंदूक का डर दिखाकर कार में उसके साथ दुष्कर्म किया और वे शाम को उसके घर के पास छोड़ गये। राजकोट के पुलिस अधीक्षक बलराम मीणा ने कहा, ‘‘हम उनकी राजनीतिक संबद्धताओं के बारे में नहीं जानते।’’ उन्होंने कहा कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

टॅग्स :गुजरातगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

क्राइम अलर्ट12 मार्च से गायब, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या?, मक्के के खेत में बोरे में बंद मिला शव, तेजाब डालकर जलाने की कोशिश?, पिछले कुछ महीनों से संपर्क में थे मृतका और आरोपी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना