बाथरूम सेक्‍स करने से मना करने पर पति करता था पिटाई, जेठ करता था छेड़खानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2019 14:23 IST2019-08-14T14:23:20+5:302019-08-14T14:23:20+5:30

अहमदाबाद पुलिस ने महिला के पति और उसके ससुराल पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए, 354 (उत्पीड़न), 323, 114 और 294बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

Gujarat married woman for to Ahmedabad Police for Thrashed for refusing bathroom sex | बाथरूम सेक्‍स करने से मना करने पर पति करता था पिटाई, जेठ करता था छेड़खानी

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsमहिला ने पति के बड़े भाई और अपने जेठ पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है।  महिला ने यह भी शिकायत की है कि उसके ससुराल वाले उसको दहेज के लिये भी प्रताड़ित करते थे।

गुजरात के अहमदाबाद की एक 19 वर्षीय महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ यौन प्रताड़ना का आरो लगया है। महिला ने एफआईआर दर्ज करवाते हुये कहा है कि उसने बाथरूम सेक्‍स करने से मना किया तो उसके पति ने उसको पीटा है। महिला ने बताया कि वह अहमदाबाद के भावनगर में रहती है। उसके  ससुराल वाले और पति उसके साथ हमेशा मारपीट करते हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि जब भी वो घर में अकेली होती है कि उसके पति का बड़ा भाई हमेशा उसको मारता है। महिला ने पति के बड़े भाई पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है।  

महिला ने यह भी शिकायत की है कि उसके ससुराल वाले उसको दहेज के लिये भी प्रताड़ित करते थे। अहमदाबाद के गोमतीपुर की रहने वाली महिला की अहमदाबाद के भावनगर के रहने वाले आरोपी के साथ 4 महीने पहले शादी हुई थी। पीड़िता ने बताया की शादी के तुंरत बाद से ही उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। 

महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले सोते हुये आधी रात को नींद से जगा देते और अपने पिता से दहेज मांगने को कहते थे और ऐसे ना करने पर आधी रात को मारते थे। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अक्सर शारीरिक संबंध बनाने के लिए जबरन उसे बाथरूम में ले जाता था और मना करने पर बुरी तरह से पीटता था। 

Web Title: Gujarat married woman for to Ahmedabad Police for Thrashed for refusing bathroom sex

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे