लाइव न्यूज़ :

PMO की वेबसाइट पर शिकायत के बाद भी गुजरात निवासी के साथ ठगी, CBI को दिया गया केस, जानें क्या है पूरा माजरा

By भाषा | Updated: July 24, 2019 02:33 IST

उमेशचंद्र ने गत वर्ष 15 जून को प्रधानमंत्री कार्यालय की शिकायत पोर्टल पर न्यू इंडिया एश्योरेंस के खिलाफ एक शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत देने के बाद उन्हें एक व्यक्ति से फोन कॉल आने लगी जिसने अपना नाम मैथ्यू बताया और कहा कि वह ‘‘पीएमओ इंश्यूरेंस सेल’’ में काम करता है।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने पीएमओ से इस संबंध में शिकायत प्राप्त होने के लगभग 10 महीने बाद एक मामला दर्ज किया। उमेशचंद्र को जब यह महसूस हुआ कि उससे ठगी की गई तो उसने पीएमओ से सम्पर्क किया और पोर्टल पर अपनी शिकायत की

 प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की वेबसाइट पर शिकायत करने वाला गुजरात का एक व्यक्ति तब हैरान रह गया जब ‘‘पीएमओ इंश्योरेंस सेल’’ में काम करने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने उसके बैंक खाते से धनराशि उड़ा ली। सीबीआई ने पीएमओ से इस संबंध में शिकायत प्राप्त होने के लगभग 10 महीने बाद एक मामला दर्ज किया। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा सीबीआई को पांच सितम्बर 2018 की तिथि वाले एक पत्र के जरिये इस संबंध में सूचित किया गया।

उक्त पत्र में जामनगर निवासी उमेशचंद्र टैंक के साथ घटी घटना की जानकारी दी गई। उमेशचंद्र ने गत वर्ष 15 जून को प्रधानमंत्री कार्यालय की शिकायत पोर्टल पर न्यू इंडिया एश्योरेंस के खिलाफ एक शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत देने के बाद उन्हें एक व्यक्ति से फोन कॉल आने लगी जिसने अपना नाम मैथ्यू बताया और कहा कि वह ‘‘पीएमओ इंश्यूरेंस सेल’’ में काम करता है।

शिकायत में कहा गया कि व्यक्ति ने उमेशचंद्र को कथित रूप से बताया कि उनकी समस्या सुलझाने के लिए उनका बैंक खाता शिकायत से जोड़ने की जरुरत है और इसके लिए उसने उन्हें वनटाइम पासवर्ड जारी कराने के लिए बताया। इसमें कहा गया कि उसने ओटीपी की मदद से बैंक आफ बड़ौदा में शिकायतकर्ता के खाते से तीन दिन की अवधि में 999 रुपये और 18000 रुपये हस्तांरित कर लिये।

उमेशचंद्र को जब यह महसूस हुआ कि उससे ठगी की गई तो उसने पीएमओ से सम्पर्क किया और पोर्टल पर अपनी शिकायत की। पीएमओ ने मामले को सीबीआई को भेज दिया और कहा, ‘‘प्रथमदृष्टया यह मामला किसी व्यक्ति द्वारा अपनी गलत पहचान बताने का है जिसमें वित्तीय धोखाधड़ी के लिए पीएमओ के नाम का दुरुपयोग किया गया।’’ उमेशचंद्र ने पीटीआई को फोन पर बताया, ‘‘मुझे दिल्ली में सीबीआई अधिकारियों से फोन और ईमेल आया है।’’ 

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत