लाइव न्यूज़ :

बग्घी पर सवार दूल्हे को बदमाशों ने मारी गोली, बुलेट निकलवाने से पहले मंडप जाकर जख्मी हालत में की शादी

By भाषा | Updated: November 21, 2018 00:02 IST

दिल्ली पुलिस ने बताया कि दूल्हे को पहले तो कुछ समझ नहीं आया लेकिन जब उसके कंधे से खून बहने लगा और उसे दर्द का एहसास हुआ तो उसने बग्घी से उतर कर अपने माता पिता को इसकी सूचना दी।

Open in App

दक्षिण दिल्ली के मदनगिर क्षेत्र में बारात के दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने दूल्हे को गोली मार दी और फरार हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि घटना सोमवार रात की है जब बारात विवाह स्थल से महज 500 मीटर दूर थी। बदमाशों ने दूल्हे बादल को गोली मारी जो उसके दाहिने कंधे पर जा कर लगी। उसे तत्काल पास के एक अस्पताल ले जाया गया।

हालांकि प्रारंभिक उपचार के बाद व्यक्ति विवाह की रस्में पूरी करने के लिए विवाह स्थल पर पहुंच गया। उन्होंने बताया कि रस्में पूरी होने के बाद बादल को वापस अस्पताल ले जया गया। पुलिस ने बताया कि गोली कंधे की हड्डी में फंसी हुई है और चिकित्सक सर्जरी पर विचार कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बारात खानपुर से चली थी और समारोह स्थल से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर थी। दूल्हा बग्घी पर बैठा हुआ था और सभी सगे-संबंधी सड़क पर नाच रहे थे तभी दो लोग उसकी बग्घी पर चढ़ गए और उसे गोली मार दी।

पुलिस ने बताया कि बादल को पहले तो कुछ समझ नहीं आया लेकिन जब उसके कंधे से खून बहने लगा और उसे दर्द का एहसास हुआ तो उसने बग्घी से उतर कर अपने माता पिता को इसकी सूचना दी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां करीब तीन घंटे उसका उपचार चला।

उन्होंने बताया कि हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। कुछ मेहमानों ने पुलिस का बताया कि आरोपी मोटरसाइकिल से आए थे। बाद में वाहन घटनास्थल के पास खड़ा मिला। मामले की जांच चल रही है।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई