लाइव न्यूज़ :

खुशियों में मातम: बारात लेकर जा रहे दूल्हे पर हमला, सिर में गोली लगने से मौत, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2020 11:51 IST

मंगलवार शाम 6 बजे बारात घर से निकली, बारात की गाड़ियों के साथ-साथ दूल्हे की कार भी आगे-आगे चल रही थी। रात करीब 9 बजे दूल्हे पर दो बाइक सवारों ने बंदूक से फायरिंग कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देदूल्हे की मौत की खबर सुनकर नाराज बारातियों ने अस्पताल में तोड़-फोड़ करना शुरू कर दिया। इस घटना के बाद से पुलिस हमलवार की तलाश में जुट गई है। 

शादी का दिन हर इंसान के जीवन का सबसे खुशी का दिन होता है। शादी वाले दिन दूल्हा-दुल्हन के अलावा परिवार के लोगों के बीच भी खुशियों का माहौल रहता है। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से शादी वाले दिन ही दूल्हे की हत्या की खबर सामने आई है। इस खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद शादी में शरीक होने आए परिवार वालों और दोस्तों की खुशी मातम में बदल गई। इस घटना के बाद से पुलिस हमलवार की तलाश में जुट गई है। 

दरअसल, सिंहपुर गांव निवासी हरीश चंद्र गुप्ता के 25 वर्षीय बेटे सुमित गुप्ता की शादी के दौरान यह घटना घटी। सुमित बारात लेकर लालगंज बाजार जा रहा था, जहां उसकी शादी लाल बहादुर गुप्ता की बेटी तय हुई थी। मंगलवार शाम 6 बजे बारात घर से निकली, बारात की गाड़ियों के साथ-साथ दूल्हे की कार भी आगे-आगे चल रही थी। रात करीब 9 बजे दूल्हे पर दो बाइक सवारों ने बंदूक से फायरिंग कर दी। मसीरपुर तिराहे के पास सुमित के सिर पर गोली लगी, जिसके बाद उसे पास के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसकी वहीं मौत हो गई। दूल्हे की मौत की खबर सुनकर नाराज बारातियों ने अस्पताल में तोड़-फोड़ करना शुरू कर दिया।  इस घटना के बाद पुलिस ने आस-पास नाकाबंदी कर दी है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह ने इस मामले को लेकर मृतक के परिजनों से कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशआजमगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?