लाइव न्यूज़ :

बिहार में हर्ष फायरिंग, जिस घर से ले जानी थी डोली में दुल्हन को, वहां से निकली दूल्हे की अर्थी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 8, 2019 19:48 IST

जानकारी के अनुसार धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ बारात आई और जयमाला की रस्म हुई. दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को देखा और इसके बाद फोटो सेशन चल रहा था कि मंच पर बैठे दूल्हे और उसके भाई को गोली लगी और अफरा-तफरी मच गई.

Open in App
ठळक मुद्देमामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के मुताबिक घटना उस वक्त हुई जब विवाह में जयमाला का कार्यक्रम हो रहा था गोली लगते ही विवाह स्थल पर चीख पुकार मच गई. मृतक दूल्हे का नाम सत्येंद्र राय बताया जा रहा है.

बिहार में हर्ष फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला राजधानी पटना के दानापुर से सटे शाहपुर का है, जहां के विजयनगर में हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे और उससे भाई को गोली लग गई. इस घटना के बाद दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां दूल्हे की मौत हो गई, वहीं दूल्हे का भाई गोली लगने से जख्मी हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ बारात आई और जयमाला की रस्म हुई. दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को देखा और इसके बाद फोटो सेशन चल रहा था कि मंच पर बैठे दूल्हे और उसके भाई को गोली लगी और अफरा-तफरी मच गई. फिर देखते हीं देखते दुल्हन बेहोश हो गई और लोग दूल्हे को अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. दूल्हे की भाई की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है. 

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के मुताबिक घटना उस वक्त हुई जब विवाह में जयमाला का कार्यक्रम हो रहा था. इसी दौरान वहां मौजूद बाराती पक्ष के लोगों की तरफ से फायरिंग की जा रही थी. फायरिंग के दौरान निकली गोली दूल्हा समेत उसके भाई को भी जा लगी. गोली लगते ही विवाह स्थल पर चीख पुकार मच गई. मृतक दूल्हे का नाम सत्येंद्र राय बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक बारात हरसामचक से भूलेटन राय के घर आई थी. दूल्हे के भाई का इलाज स्थानीय हाईटेक अस्पताल में ही चल रहा है.

 पुलिस के मुताबिक घटना उस वक्त हुई जब विवाह में जयमाला का कार्यक्रम हो रहा था. इसी दौरान वहां मौजूद बाराती पक्ष के लोगों की तरफ से फायरिंग की जा रही थी. फायरिंग के दौरान निकली गोली दूल्हा समेत उसके भाई को भी जा लगी. ऐसे में जिस घर से दूल्हे को दुल्हन के साथ डोली में विदा होना था,पर नियती ने ऐसा कहर ढाया कि उस घर से दूल्हे की अर्थी ले जानी पड़ी. दुल्हन का भी रो- रोकर बुरा हाल है. 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा