लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा: पत्नी ने नहीं दिए शराब के पैसे तो पति ने चाकू से कान काट निकाले सोने के कुंडल

By भाषा | Updated: January 23, 2019 09:21 IST

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Open in App

शहर के दादरी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शराब के लिए नहीं देने पर अपनी पत्नी का कान काट लिया।

दादरी के थाना प्रभारी निरीक्षक राम सेन सिंह ने बताया कि दादरी के नई आबादी कॉलोनी में रहने वाला शकील शराब का आदी है। मंगलवार शाम उसने पत्नी से शराब के पैसे मांगे। पत्नी के इंकार करने पर उसने चाकू से उसके दोनों कान काट दिए।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित महिला का नाम पप्पी है। उसने बताया कि उसका पति शकील को शराब की बुरी लत है। इसके साथ ही वह कोई काम नहीं करता है। वह अक्सर अपनी पत्नी से मारपीट कर उससे पैसे छीन लेता है।

मंगलवार को भी वह पैसे मांग रहा था और जब घर में पैसे नहीं मिले तो वह अपनी पत्नी के कान के कुंडल निकाल बेचने के लिए कहा। जब महिला ने महिला ने मना किया तो चाकू से उसने दोनों कान ही काट कुंडल निकाल लिए।इसके बाद वह  उन्हें बेचने चला गया। घायल महिला कोतवाली पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने घायल महिला को उपचार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े