लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडाः तीन बच्चे के माता-पिता ने लगाई फांसी, पिता शिवम की मौत और जीवन से जूझ रही मां, दंपति ने ऐसा कदम क्यों उठाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2025 14:24 IST

Greater Noida: प्रवक्ता ने बताया कि घटना बीटा-दो थाना क्षेत्र के सेक्टर-36 की है जहां किराए के मकान में रहने वाले शिवम सिंह परिहार और उनकी पत्नी ने अपने घर में फांसी लगा ली।

Open in App
ठळक मुद्देकियान फैक्टरी में प्रबंधक के रूप में काम करते थे और उनके तीन बच्चे हैं।दंपति ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।

ग्रेटर नोएडाः ग्रेटर नोएडा में एक दंपति ने मंगलवार को अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगा ली जिसमें पति की मौत हो गई और पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि घटना बीटा-दो थाना क्षेत्र के सेक्टर-36 की है जहां किराए के मकान में रहने वाले शिवम सिंह परिहार और उनकी पत्नी ने अपने घर में फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि शिवम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी को आसपास के लोगों ने फंदे से उतार कर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रवक्ता ने बताया कि मूलरूप से फतेहपुर जिले के निवासी शिवम यहां कियान फैक्टरी में प्रबंधक के रूप में काम करते थे और उनके तीन बच्चे हैं। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दंपति ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा