Greater Noida: दूसरी शादी करने के लिए पत्नी के साथ बर्बरता, बेटे के सामने मां को किया आग के हवाले; हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2025 10:19 IST2025-08-24T10:16:30+5:302025-08-24T10:19:12+5:30
Greater Noida Dowry case: पुलिस ने बताया कि पीड़िता की बड़ी बहन कंचन जिसकी शादी उसी परिवार में हुई थी, ने ग्रेटर नोएडा के कासना पुलिस थाने के अंतर्गत सिरसा गांव में हुई घटना का वीडियो बनाया था।

Greater Noida: दूसरी शादी करने के लिए पत्नी के साथ बर्बरता, बेटे के सामने मां को किया आग के हवाले; हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
Greater Noida Dowry case: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक महिला के साथ उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर मारपीट की, उसके बाल पकड़कर घसीटा और उसकी बहन और बेटे के सामने उसे आग लगा दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पीड़िता के बेटे (लगभग छह साल) ने कहा, ‘‘मेरी मम्मी के ऊपर कुछ डाला, फिर उनको चांटा मारा फिर लाइटर से आग लगा दी।’’ यह घटना बृहस्पतिावर रात को हुई थी।
इस भयावह घटना के दो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में, एक पुरुष और एक महिला पीड़िता के साथ मारपीट करते और उसे बालों से घसीटते हुए घर से बाहर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरे वीडियो में, आग लगाने के बाद महिला लंगड़ाते हुए सीढ़ियों से नीचे उतरती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की बड़ी बहन कंचन जिसकी शादी उसी परिवार में हुई थी, ने ग्रेटर नोएडा के कासना पुलिस थाने के अंतर्गत सिरसा गांव में हुई घटना का वीडियो बनाया था।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की पहचान निक्की के रूप में हुई है। मीडिया को संबोधित करते हुए कंचन ने दावा किया कि उसकी छोटी बहन की हत्या उसके पति विपिन और ससुराल वालों ने 36 लाख रुपये की दहेज की मांग पूरी न होने पर कर दी।
#WATCH | Uttar Pradesh | On a woman burnt to death, Greater Noida ADCP Sudhir Kumar says, "On August 21, a memo was received at Kasana police station from Fortis Hospital that a woman has been admitted with burn injuries and has been referred to Safdarjung. The police took… pic.twitter.com/MmO8hmAH8k
— ANI (@ANI) August 23, 2025
विपिन के भाई की पत्नी कंचन ने दावा किया कि बृहस्पतिवार की रात को उसे बुरी तरह पीटा गया और आग लगा दी गई। उन्होंने कहा, ‘‘हमें पिछले कई दिनों से दहेज के लिए पीटा और प्रताड़ित किया जा रहा था। वे दहेज में 36 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उन्होंने मेरी बहन के साथ अत्याचार किया।’’
अपनी बहन के बेटे को गोद में लिए रोती हुई कंचन ने कहा, ‘‘उन्होंने उसकी गर्दन और सिर पर मारा और उस पर तेजाब फेंका। हमारे बच्चे भी उसी घर में थे। मैं कुछ नहीं कर सकी। उन्होंने मुझे भी प्रताड़ित किया।’’ ग्रेटर नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) सुधीर कुमार ने कहा, ‘‘21 अगस्त को हमें फोर्टिस अस्पताल से फोन आया जिसमें बताया गया कि जलने से घायल एक महिला को भर्ती कराया गया है और उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस तुरंत सफदरजंग अस्पताल के लिए रवाना हुई, लेकिन टीम के अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया।’’
#WATCH | Uttar Pradesh | "...Everyone is with us... What investigation is being done?... The in-laws used to demand vehicles and cash in dowry and assault my daughter... Her husband used to abuse my daughter as well as us (the victim's family)... We want a death sentence for the… https://t.co/4sFXngxWdypic.twitter.com/9kaSloBkYO
— ANI (@ANI) August 23, 2025
कंचन ने बताया कि उनके ससुराल वाले चाहते थे कि उनकी बहन चली जाए ताकि विपिन की दोबारा शादी हो सके। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे थप्पड़ मारे। मैं घायल हो गई... पूरे दिन बेहोश रही।’’ कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘परिवार ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। पीड़िता की बहन की शिकायत के आधार पर, कासना थाने में पीड़िता के पति और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’’
अधिकारी ने कहा, ‘‘विपिन को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई हैं। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’ निक्की की शादी 2016 में विपिन से हुई थी और उनका एक बेटा भी है।