लाइव न्यूज़ :

दादी ने पैसा देने से किया इनकार, तो 19 वर्षीय लड़के ने हथौड़ा मारकर की हत्या, जानें पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: December 31, 2020 08:43 IST

मेरठ के एक कॉलेज से BBA की पढ़ाई कर रहा है। उसने दोस्तों से काफी पैसे उधार ले रखे थे। पैसे वापसी के लिए दवाब बनाए जाने के बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपैसे मांगने पर बुजुर्ग महिला ने पोते को पैसे देने से इनकार कर दिया।इसके बाद 19 वर्षीय लड़के ने बुजुर्ग महिला पर हथौड़ा से हमला कर दिया।

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में दो दिन पहले एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल, एक 19 साल के पोते ने बेहद दर्दनाक तरीके से अपनी दादी पर हथौड़ा से हमला कर उसकी हत्या कर दी।  

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, यहां एक 19 वर्षीय पोते ने उधारी चुकाने के लिए पैसे नहीं देने पर हथौड़े से हमला कर दादी की हत्या कर दी। इसके बाद पोता दादी के पास से 18,000 रुपये लेकर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

लड़के से दोस्त उधारी के पैसे मांग रहे थे-

बता दें कि इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (DCP) अमित शर्मा ने बताया कि मृतका रोहताश नगर निवासी सतीश जॉली (73) है। वह मकान के भूतल पर अकेली रहती थी और उसका बेटा संजय जॉली अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ पहली मंजिल पर रहता है। संजय का बड़ा बेटा मेरठ के एक कॉलेज से BBA की पढ़ाई कर रहा है। उसने दोस्तों से काफी पैसे उधार ले रखे थे। ऐसे में दोस्तों ने उस पर पैसे लौटाने का दबाव बना दिया था।

पैसे नहीं देने पर बुजुर्ग महिला की हत्या पोते ने कर दी-

पैसे मांगने पर बुजुर्ग महिला ने देने से इनकार कर दिया। इसके बाद 19 वर्षीय लड़के ने उसपर हथौड़ा से हमला कर दिया। इस हमले में वृद्धा की मौत हो गई। इशके बाद आरोपी पौता दादी को कमरे में बंद कर फरार हो गया। रविवार सुबह आरोपी के पिता नीचे आए तो मां के कमरे पर ताला लगा देखा।

लड़के के पिता ने बाद में बाबरपुर में रहने वाले अपने भाई मनोज और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ा तो सतीश खून से लथपथ कुर्सी से टिकी थी। उसके सिर पर वार किया गया था। मौके पर हथौड़ा भी पड़ा मिल गया। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

टॅग्स :हत्याकांडदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट