लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगालः कोलकाता में सरकारी टीचर ने 6 साल की छात्रा के साथ की छेड़छाड़, हुआ अरेस्ट

By भाषा | Updated: October 10, 2018 05:24 IST

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्वी संभाग) के कल्याण मुखर्जी ने बताया कि शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित स्कूल में प्रवेश का प्रयास कर रहे अभिभावकों को रोकने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। 

Open in App

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने छह वर्षीय एक बच्ची के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शिक्षामंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि राज्य सरकार ने स्कूल से कथित छेडछाड़ और प्रदर्शनकारी अभिभावकों द्वारा स्कूल की संपत्ति को पहुंचाये गये नुकसान के बारे में रिपोर्ट मांगी है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्वी संभाग) के कल्याण मुखर्जी ने बताया कि शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित स्कूल में प्रवेश का प्रयास कर रहे अभिभावकों को रोकने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। 

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों के पथराव में गरियाहा और लेक थानों के दो प्रभारी अधिकारियों समेत दस पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। उसने पुलिस कर्मचारियों पर हमला करने और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के बारे में पूछे जाने पर मुखर्जी ने कहा कि पुलिस ने खुद को और सार्वजनिक संपत्तियों को बचाने के लिए यह कदम उठाया। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पोक्सो) कानून 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस पर तत्काल प्रतिक्रिया देने के लिए स्कूल प्रशासन उपलब्ध नहीं हुआ। चटर्जी ने कहा कि विभाग अपनी जांच मे इस घटना की स्थिति का पता लगा लेगा और यदि संबंधित शिक्षक के विरुद्ध आरोप सही पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कथित घटना पिछले महीने हुई थी।

इस बीच, पश्चिम बंगाल बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष अनन्या चक्रवर्ती ने कहा कि पुलिस जांच की कड़ी निगरानी होगी।

टॅग्स :छेड़छाड़पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह