लाइव न्यूज़ :

23 साल से नौकरी कर सरकारी शिक्षक बर्खास्त, एक जुलाई 1999 को बेसिक शिक्षा परिषद में सहायक अध्यापक के पद पर हुई थी, जानें क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2023 14:19 IST

बेसिक शिक्षा अधिकारी मनि राम सिंह ने बताया कि जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जाम गांव के ब्रजनाथ राम नामक व्यक्ति की नियुक्ति एक जुलाई 1999 को बेसिक शिक्षा परिषद में सहायक अध्यापक के पद पर हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देब्रजनाथ ने जन्मतिथि में हेर-फेर करके दो अलग-अलग विद्यालयों से हाई स्कूल की परीक्षा दी थी। ब्रजनाथ को बर्खास्त कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिये गये हैं।

बलियाः बलिया जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के जूनियर हाईस्कूल में धोखाधड़ी का सहारा लेकर तकरीबन 23 साल से नौकरी कर रहे एक शिक्षक को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बर्खास्त कर दिया है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी मनि राम सिंह ने बताया कि जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जाम गांव के ब्रजनाथ राम नामक व्यक्ति की नियुक्ति एक जुलाई 1999 को बेसिक शिक्षा परिषद में सहायक अध्यापक के पद पर हुई थी। वह पिछले कुछ वर्षों से शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के सरकारी जूनियर हाईस्कूल, महाराजपुर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात था।

उन्होंने बताया कि ब्रजनाथ के खिलाफ उन्हीं के गांव के राम नारायण गोंड ने शिकायत की थी जिसमें उसने आरोप लगाया था कि ब्रजनाथ ने जन्मतिथि में हेर-फेर करके दो अलग-अलग विद्यालयों से हाई स्कूल की परीक्षा दी थी। आरोप साबित होने पर ब्रजनाथ को बर्खास्त कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिये गये हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर