गोरखपुरः देवरानी-जेठानी समेत तीन महिलाओं के साथ झाड़-फूंक के नाम पर रेप और 7000 रुपये लेने का आरोप, ऐसे हुआ खुलासा, अरेस्ट

By भाषा | Updated: September 3, 2022 16:59 IST2022-09-03T16:58:23+5:302022-09-03T16:59:54+5:30

कैंपियरगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) योगेंद्र सिंह ने बताया कि महिलाओं ने तांत्रिक पर झाड़ फूंक के नाम पर दुष्कर्म करने और रुपये लेने का आरोप लगाया है।

Gorakhpur three women Devrani-Jethani Allegation rape and taking 7000 rupees extortion arrest up police | गोरखपुरः देवरानी-जेठानी समेत तीन महिलाओं के साथ झाड़-फूंक के नाम पर रेप और 7000 रुपये लेने का आरोप, ऐसे हुआ खुलासा, अरेस्ट

पुलिस ने संबंधित धाराओं में तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कर शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

Highlightsपुलिस ने मामला दर्ज कर आज आरोपी श्‍याम बिहारी निवासी मछली गांव को कैंपियरगंज से गिरफ्तार कर लिया।रात 12 बजे गांव में एक पीपल के पेड़ के नीचे बुलाया और कुछ ऐसा खिलाता था जिससे महिलाएं बेहोश हो जाती थीं।पुलिस ने संबंधित धाराओं में तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कर शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना इलाके के एक ही गांव की देवरानी-जेठानी समेत तीन महिलाओं के साथ झाड़-फूंक के नाम पर कथित तौर पर दुष्कर्म करने और रुपये वसूलने के मामले में पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कैंपियरगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) योगेंद्र सिंह ने बताया कि महिलाओं ने तांत्रिक पर झाड़ फूंक के नाम पर दुष्कर्म करने और रुपये लेने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आज आरोपी श्‍याम बिहारी निवासी मछली गांव को कैंपियरगंज से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार मछली गांव निवासी तांत्रिक श्‍याम बिहारी ने एक गांव के दो भाइयों की पत्नियों और एक पड़ोसी महिला को अलग-अलग दिनों में रात 12 बजे गांव में एक पीपल के पेड़ के नीचे बुलाया और कुछ ऐसा खिलाता था जिससे महिलाएं बेहोश हो जाती थीं।

उन्होंने बताया कि इसके बाद वह महिलाओं के साथ दुष्कर्म करता था। पुलिस के अनुसार बृहस्‍पतिवार को तीनों महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि तांत्रिक ने उनके साथ दुष्‍कर्म किया और करीब सात हजार रुपये भी वसूले। उन्होंने बताया कि तांत्रिक भय दिखाकर कथित तौर पर झाड़ फूंक के बहाने दुष्कर्म करता था।

अधिकारी ने बताया कि महिलाओं को तांत्रिक की सच्चाई का एहसास हुआ तो उन्‍होंने अपने पैसों की मांग की और उसकी गतिविधियों के बारे में पुलिस को सूचित किया। सीओ ने बताया कि पुलिस ने संबंधित धाराओं में तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कर शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

Web Title: Gorakhpur three women Devrani-Jethani Allegation rape and taking 7000 rupees extortion arrest up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे