लाइव न्यूज़ :

Gorakhpur Railway Station: 25 वर्षीय बेघर महिला के साथ तीन लोगों ने जबरन अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया, शोर मचाने पर पिटाई, घायल पीड़िता जीआरपी थाने पहुंची

By भाषा | Updated: September 8, 2022 20:50 IST

Gorakhpur Railway Station: महिला बुधवार रात घटना के बाद राजकीय रेलवे (जीआरपी)थाने पहुंची और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज की और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देधर्मशाला बाजार मंडी रेलवे लाइन के पास तीन युवकों ने उसका जबरन अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया।शिकायत के मुताबिक महिला ने शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी उसकी पिटाई करके फरार हो गये। घटना के बाद घायल महिला जीआरपी थाने पहुंची और पुलिस को इसकी सूचना दी।

गोरखपुरः गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास 25 वर्षीय एक बेघर महिला का तीन लोगों द्वारा कथित तौर पर अपहरण कर उससे समूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि महिला बुधवार रात घटना के बाद राजकीय रेलवे (जीआरपी)थाने पहुंची और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज की और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधीक्षक रेलवे अवधेश सिंह ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर-1 के बाहर धर्मशाला बाजार पुल के पास रहने वाली महराजगंज जिले की एक महिला ने आरोप लगाया है कि धर्मशाला बाजार मंडी रेलवे लाइन के पास तीन युवकों ने उसका जबरन अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक महिला ने शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी उसकी पिटाई करके फरार हो गये। घटना के बाद घायल महिला जीआरपी थाने पहुंची और पुलिस को इसकी सूचना दी। सिंह ने बताया,‘‘महिला ने जीआरपी थाने में सामूहिक बलात्कार की शिकायत की है। उसके बयान दर्ज किए गए और उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।’’ उन्होंने कहा कि आरोपियों को महिला के विवरण और सीसीटीवी कैमरा फुटेज की मदद से पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशगोरखपुरRailway Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा