लाइव न्यूज़ :

गोरखपुरः 7 वर्षीय बेटे के सामने पति रवि प्रताप ने सिलबट्टे से ताबड़तोड़ वार कर 29 वर्षीय पत्नी आशा को मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2025 20:26 IST

Gorakhpur: पुलिस के मुताबिक, आरोपी के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता अक्सर उसकी मां से रुपये मांगते थे और हाल ही में वह मां से 15 हजार रुपये मांग रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देआशा के भाई संतोष कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन और रवि प्रताप की शादी वर्ष 2012 में हुई थी।आशा ने ही मेडिकल स्टोर खोलने में रवि की आर्थिक मदद भी की थी। बहस हो गई और इस बीच आरोपी ने सिलबट्टा से वार कर महिला की हत्या कर दी।

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पैसों के लेन-देने को लेकर हुए विवाद में पति ने सिलबट्टे से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी रवि प्रताप ने अपनी 29 वर्षीय पत्नी आशा की सोमवार को अपने सात वर्षीय बेटे के सामने सिलबट्टे से ताबड़तोड़ वार कर कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, आशा कस्तूरबा गांधी विद्यालय में शिक्षिका थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। उरवा के थाना प्रभारी श्यामदेव चौधरी ने बताया कि रवि प्रताप एक मेडिकल स्टोर चलाता है और वह आशा के मासिक वेतन का एक बड़ा हिस्सा यह कहकर मांग रहा था कि उसका व्यवसाय ठीक नहीं चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता अक्सर उसकी मां से रुपये मांगते थे और हाल ही में वह मां से 15 हजार रुपये मांग रहे थे। आशा के भाई संतोष कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन और रवि प्रताप की शादी वर्ष 2012 में हुई थी और आशा ने ही मेडिकल स्टोर खोलने में रवि की आर्थिक मदद भी की थी। पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर आशा के काम से लौटने के बाद दोनों पति-पत्नी के बीच बहस हो गई और इस बीच आरोपी ने सिलबट्टा से वार कर महिला की हत्या कर दी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशगोरखपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली