लाइव न्यूज़ :

पिता ने अपने दो बच्चों के साथ लगाई आग, तीनों की मौत, पत्नी से कहासुनी, मायके चली गई थी 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2021 21:34 IST

घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मनोज अवस्थी पुलिस बल तथा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देघटना में मदन और उसके दोनों बच्चों की झुलस कर मृत्यु हो गई।भाई का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। 

गोरखपुरःगोरखपुर जिले के गीडा क्षेत्र में बुधवार को एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों के साथ आत्मदाह कर लिया जिससे इस घटना में तीनों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

 

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गीडा थाना क्षेत्र में मदन कनौजिया (36) नामक व्यक्ति ने खुद को तथा अपने दोनों बच्चों अन्नपूर्णा (सात) और अतुल (पांच) को एक कमरे में बंद कर लिया और रसोई गैस खोल कर आग लगा दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में मदन और उसके दोनों बच्चों की झुलस कर मृत्यु हो गई।

मदन के छोटे भाई मोहन ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई की अपनी पत्नी से कुछ कहासुनी हुई थी जिसके बाद वह अपने मायके चली गई थी और वापस आने को राजी नहीं हो रही थी । मोहन ने यह भी बताया कि उसके भाई का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था।

इस घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मनोज अवस्थी पुलिस बल तथा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशगोरखपुरयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली