लाइव न्यूज़ :

गोरखपुरः खेत में दफन 28 वर्षीय विवाहिता का शव बाहर निकाला, पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 14, 2022 19:42 IST

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि पिपराइच थाना क्षेत्र के पिपरा मिगलन गांव में शत्रुघ्न निषाद नामक एक किसान ने आज सुबह अपने खेत में दुर्गंध महसूस की, इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने इसकी जानकारी दी।अमित के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।खेत से निकाले गए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की पिपराइच इलाके में एक खेत में दफन 28 वर्षीय विवाहिता का शव रविवार को बाहर निकाला गया। मामले में उसके पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि पिपराइच थाना क्षेत्र के पिपरा मिगलन गांव में शत्रुघ्न निषाद नामक एक किसान ने आज सुबह अपने खेत में दुर्गंध महसूस की, इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने खेत में खुदाई कराई तो वहां एक महिला का शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान राधिका निषाद के रूप में की गयी।

ग्रामीणों के मुताबिक राधिका का अपने पति अमित निषाद से किसी बात को लेकर झगड़ा था, जिसके बाद से वह अपनी मां के साथ रहने लगी थी। अवस्थी ने बताया कि राधिका की मां गीता देवी की शिकायत पर अमित के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और खेत से निकाले गए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

कोचिंग जा रही छात्रा से बलात्कार के आरोपी दो लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बीसलपुर नगर में कोचिंग पढ़ने जा रही एक छात्रा से बलात्कार के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से रविवार को बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मुहल्ले में रहने वाली एक छात्रा शनिवार की शाम पढ़ने के लिए कोचिंग जा रही थी।

आरोप है कि रोहित और अंशुमान नामक दो दबंग लोगों ने अकेले पाकर उसे रोक लिया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आज रोहित और अंशुमान के खिलाफ बलात्कार व पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुमार ने बताया कि पीड़ित छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशगोरखपुरहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली