लाइव न्यूज़ :

45 वर्षीय बेटे ने अपनी 82 साल की मां का शव घर में चारपाई के नीचे छिपाया, घर से दुर्गंध आने की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई, वजह जान होंगे हैरान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2022 20:56 IST

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी), उत्तरी, मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि मंगलवार को गुलरिहा पुलिस को एक महिला की मौत की सूचना मिली और मौके पर पहुंचकर पुलिस को महिला शांति देवी (82) का शव मिला। ऐसा प्रतीत होता है कि शव चार-पांच दिन पुराना है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला सेवानिवृत्त शिक्षिका थी और युवक उसका इकलौता पुत्र है। बेटा निखिल मिश्रा उर्फ डब्बू शराब का आदि है और मानसिक रूप से भी अस्थिर है और ठीक से जवाब नहीं दे पा रहा है। पांच दिन पहले मां की मृत्यु हो गई, लेकिन अंतिम संस्कार के लिए उसके पास पैसे नहीं थे।

गोरखपुरःगोरखपुर जिले के शिवपुर सहबाजगंज में 45 वर्षीय बेटे ने अपनी 82 साल की मां का शव घर में चारपाई के नीचे छिपाने रखा हुआ था जिसे पुलिस ने पड़ोसियों की ओर से घर से दुर्गंध आने की शिकायत पर मंगलवार को बरामद किया। पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों ने मंगलवार को घर से दुर्गंध आने की पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

महिला सेवानिवृत्त शिक्षिका थी और युवक उसका इकलौता पुत्र है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी), उत्तरी, मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि मंगलवार को गुलरिहा पुलिस को एक महिला की मौत की सूचना मिली और मौके पर पहुंचकर पुलिस को महिला शांति देवी (82) का शव मिला। ऐसा प्रतीत होता है कि शव चार-पांच दिन पुराना है।

उन्होंने कहा कि पीड़िता का बेटा निखिल मिश्रा उर्फ डब्बू शराब का आदि है और मानसिक रूप से भी अस्थिर है और ठीक से जवाब नहीं दे पा रहा है। अधिकारी ने बताया, " पूछताछ में बेटे ने कहा कि पांच दिन पहले उसकी मां की मृत्यु हो गई, लेकिन अंतिम संस्कार के लिए उसके पास पैसे नहीं थे।''

उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, निखिल की पत्नी और उसका बेटा भी घर में रह रहे थे लेकिन 15 दिन पहले उसकी पत्नी अपने बेटे के साथ मायके चली गयी क्योंकि निखिल का अक्सर उससे झगड़ा होता रहता था। कुछ किराएदार भी रहते थे लेकिन निखिल के व्यवहार के चलते वे भी एक माह पहले घर छोड़कर चले गए। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशगोरखपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा