Gorakhpur: 24 साल के सत्यम की चाकू घोंपकर हत्या?, शव को 400 मीटर तक घसीटकर गेहूं खेत में फेंका, 2022 में रामलीला मेला में हुआ था विवाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2025 09:32 IST2025-03-10T09:31:33+5:302025-03-10T09:32:13+5:30

Gorakhpur: पुरानी रंजिश से जुड़ी इस हत्या के बाद उसके परिवार ने विरोध प्रदर्शन किया और न्याय तथा आर्थिक सहायता की मांग की।

Gorakhpur 24-year-old Satyam stabbed death Body dragged 400 meters thrown wheat field dispute in Ramlila Mela in 2022 uttar pradesh | Gorakhpur: 24 साल के सत्यम की चाकू घोंपकर हत्या?, शव को 400 मीटर तक घसीटकर गेहूं खेत में फेंका, 2022 में रामलीला मेला में हुआ था विवाद

सांकेतिक फोटो

Highlights मामले में सात लोगों को नामजद किया गया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।परिजनों से मुलाकात कर घटना से जुड़ी जानकारी ली और मामले को जल्द सुलझाने के निर्देश दिए।परिवार ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसने फोन काट दिया।

Gorakhpur:उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोला थाना इलाके में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी और उसके शव को 400 मीटर तक घसीटकर गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार गोला थाना क्षेत्र के खिरकिटा दुबे गांव निवासी सत्यम (24) की शुक्रवार की रात चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी। उसके शव को 400 मीटर तक घसीटकर गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। पुरानी रंजिश से जुड़ी इस हत्या के बाद उसके परिवार ने विरोध प्रदर्शन किया और न्याय तथा आर्थिक सहायता की मांग की।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) जितेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर इस मामले में सात लोगों को नामजद किया गया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने रविवार को मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना से जुड़ी जानकारी ली और मामले को जल्द सुलझाने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पहले तो पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोका, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन के बाद वे शांत हो गए। गोला थाने में दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार सत्यम शुक्रवार रात को घर से निकला था। उसके परिवार ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसने फोन काट दिया।

अगले दिन शनिवार को उसका शव सरकारी ट्यूबवेल के पास मिला। पुलिस को संदेह है कि सत्यम पर घात लगाकर हमला किया गया, उसके साथ मारपीट की गई और फिर उसे चाकू घोंप दिया गया। सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे सत्यम का आरोपियों से झगड़ा हुआ था।

यह झगड़ा 2022 में रामलीला मेले में हुए विवाद से जुड़ा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सत्यम मारपीट के कई मामलों में शामिल था। गोला पुलिस ने इस सिलसिले में चार लोगों को हिरासत में लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। 

Web Title: Gorakhpur 24-year-old Satyam stabbed death Body dragged 400 meters thrown wheat field dispute in Ramlila Mela in 2022 uttar pradesh

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे