लाइव न्यूज़ :

गोपालगंजः कुष्ठ रोगी मां-बाप को बेटा-बहू ने घर से निकाला, सड़क के किनारे दो मीटर के पॉलीथिन में रहने को मजबूर

By एस पी सिन्हा | Updated: June 26, 2022 20:14 IST

पिछले पांच दिनों से मां-बाप जादोपुर-मंगलपुर पुल के पास सड़क के किनारे दो मीटर के पॉलीथिन के नीचे आंसुओं की सैलाब में डूबे हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे बुजुर्ग पिता की बूढ़ी हड्डियां काम करने के लायक नहीं बची हैं. आंखों से आंसू बनकर झर-झर गिर रहे हैं. ग्रामीण भी सहयोग करने में लाचार हैं क्योंकि बेटे-बहू के द्वारा उन्हें भी रोका जा रहा है.

पटनाः बिहार में गोपालगंज जिले के सदर प्रखंड के बिशुनपुर गांव से एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही वृद्ध मां-बाप को घर से निकाल दिया है. जिसके बाद मां-बाप बिशनपुर गांव के पास बांध पर शरण लेकर जीवन गुजारने को बाध्य हैं.

 

पिछले पांच दिनों से मां-बाप जादोपुर-मंगलपुर पुल के पास सड़क के किनारे दो मीटर के पॉलीथिन के नीचे आंसुओं की सैलाब में डूबे हैं. ग्रामीणों द्वारा उन्हे खाने पीने के सामान दिया जा रहा था, लेकिन उसके बहू द्वारा दिये जा रहे गाली के कारण ग्रामीण अब उसका मदद भी चाह कर भी नहीं कर पा रहे हैं.

हाल तह है कि बुजुर्ग पिता की बूढ़ी हड्डियां काम करने के लायक नहीं बची हैं. एक तो रोग और दूसरा अपनों से मिले जख्म उनके आंखों से आंसू बनकर झर-झर गिर रहे हैं. पांच दिनों से उनको भोजन तक नसीब नहीं हुए थे. पति के पास बैठी बुजुर्ग महिला की जुबान नहीं खुल रही सिर्फ आंखों से आंसू निकल रहे हैं. कभी उसने सोचा तक नहीं होगा कि उनको यह दिन भी देखना पड़ सकता है.

इनकी दशा को देख मानवता कांप उठती है. अभी ग्रामीण भी सहयोग करने में लाचार हैं क्योंकि बेटे-बहू के द्वारा उन्हें भी रोका जा रहा है. ऐसे में ग्रामीण प्रशासन के स्तर पर सहयोग की उम्मीद कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि बिशुनपुर गांव निवासी 70 वर्षीय दरोगा सहनी पिछले 15 वर्षो से कुष्ठ रोग से ग्रासित हैं. इकलौता बेटा भिखन सहनी कुछ वर्षों तक इलाज करवाया.

लेकिन पिछले दो तीन माह से उसे घर से निकाल दिया.  जिससे दोनों वृद्ध दम्पति इधर इधर भटके और अंत मे एक सरकारी स्कूल में शरण ले लिए. लेकिन स्कूल खुलने के बाद अब ये दंपति नदी के बांध पर चिलचिलाती धूप व बारिश में एक प्लास्टिक के सहारे जीवन गुजारने को विवश हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

आरोपी बेटा भिखन सहनी का कहना है कि 15 वर्षों से कुष्ठ रोग है. काफी इलाज करवाया ठीक नहीं हुआ. शौच जाने में दिक्कत होती है. इसलिए बांध पर प्लास्टिक लगाकर रख दिये हैं. खाना पीना भी दिया जाता है. लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि दरोगा सहनी कुष्ठ रोग से ग्रसित है.

लेकिन उसका बेटा छुआछूत को लेकर घर से निकाल दिया और ऐसे जगह पर लाकर छोड़ दिया जहां सुनसान इलाका है. वहां ना तो पानी की व्यवस्था है और ना ही खाने को ही कुछ देता है. 4 दिनों से यह दंपति कुछ नहीं खाए हैं. इनकी बहू भी लगातार गालियां देती है इससे हम लोग चाहकर भी नहीं कुछ कर पा रहे हैं. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली