लाइव न्यूज़ :

गोपालगंज में नाबालिग आर्केस्ट्रा डांसर के साथ दुष्कर्म, न्याय के लिए पीड़िता को भटकना पड़ा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2021 16:49 IST

बिहार के गोपालगंज जिले में मोहम्मदपुर थाने का मामला है. युवक ने डांसर को खेत में ले गया और रिवाल्वर के नोक पर डांसर के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

Open in App
ठळक मुद्देयुवक के साथ बाइक से भेज दिया.युवक डांसर को डरा-धमका कर मौके से फरार हो गया.आरोपी की पहचान बिजली यादव के रूप में हुई है.

पटनाः बिहार में महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा का घटनाओं में लगातार इजाफा होता जा रहा है. अपराधी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार भी हो जा रहे हैं.

इसी क्रम में गोपालगंज जिले में एक नाबालिग ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. हद तो तब हो गई जब पीड़िता रातभर मोहम्मदपुर थाने में न्याय की गुहार लगाती रही. लेकिन उसका बयान तक दर्ज नहीं किया गया. वहीं, पुलिस के द्वारा अकेले ही उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल में जाने की बात कही गई.

इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पीड़िता मोहम्मदपुर के ज्योति ऑर्केस्ट्रा ग्रुप में डांस का काम करती है और शनिवार की रात को पीडिता के ग्रुप को डांस के कार्यक्रम करने के लिए मोहम्मदपुर के जोधन मोड़ के पास भेजा गया था. रात में आर्केस्ट्रा प्रोग्राम समाप्त होने के बाद आयोजक ने उसे छोड़ने के लिए एक युवक के साथ बाइक से भेज दिया.

नाबालिग डांसर का आरोप है कि उसे लेकर युवक घर छोड़ने के लिए बाइक से निकला. इसी दौरान कुछ दूर जाने के बाद उस बदमाश युवक ने डांसर को खेत में ले गया और रिवाल्वर के नोक पर डांसर के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद युवक डांसर को डरा-धमका कर मौके से फरार हो गया.

घटना के बाद पीडिता किसी तरह ऑर्केस्टा संचालक के पास पहुंची. जहां, संचालक ने उसकी मदद करने से मना कर दिया.इसके बाद पीडिता थाने पहुंची. लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं सुनी. पीडिता मोहम्मदपुर थाने से लेकर सिधवलिया पीएचसी तक मेडिकल और न्याय की गुहार लगाती रही, लेकिन पुलिस ने उसका बयान दर्ज नहीं किया.

पुलिस ने उसे अकेले ही मेडिकल के लिए सदर अस्पताल जाने की बात कही. सदर अस्पताल में पीड़िता घंटों तक इधर-उधर भटकती रही. लेकिन जब मामला एसपी के संज्ञान में आया तो पीड़िता को महिला थाने बुलाया गया. यहां उसका बयान दर्ज किया गया और पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान बिजली यादव के रूप में हुई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा