लाइव न्यूज़ :

सुहागरात के दिन बंद कमरे में ऐसा क्या हुआ, नवविवाहिता को ले जाना पड़ा अस्पताल

By एस पी सिन्हा | Updated: June 22, 2021 21:04 IST

बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र का मामला है. नवविवाहित जोड़े ने सुसाइड की कोशिश की है.

Open in App
ठळक मुद्देनवविवाहित जोड़ा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है.बेहोश पाए जाने के बाद परिवार के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया. रात में इमरजेंसी वार्ड के चिकित्सक ने दोनों का इलाज किया.

पटनाः बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र से एक अजीब मामला सामने आया है. जिसमें एक प्रेमी जोडे़ ने सात फेरे लेने के बाद सुहागरात के दिन ही आत्महत्या करने की कोशिश कर डाली.

दोनों को कमरे में बेहोश पाए जाने के बाद परिवार के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया गया. नवविवाहित जोडे़ को इलाज कराने लेकर आये परिजन भी इस घटना से सन्न हैं. अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि किन कारणों से उन्होंने ये कदम उठाया. 

बताया जाता है कि जमशेदपुर के सोनाटे थाना क्षेत्र की रहने वाली 28 वर्षीय शांति देवी ने गोपालगंज के मीरगंज शहर के रहनेवाले चंद्रिका सिंह के 30 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार सिंह से शनिवार को थावे मंदिर में लव मैरेज किया था. जिसके बाद घर पर रिसेप्शन की पार्टी आयोजित की गई थी.

इस दौरान सगे-संबंधियों और रिश्तेदारों को खिलाने के बाद पति-पत्नी सोने चले गए, लेकिन सुहागरात को ही दोनों ने जहर खा लिया. कमरे में दोनों को बेहोशी की हालत में देखा गया, जिसके बाद उन्‍हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. रात में इमरजेंसी वार्ड के चिकित्सक ने दोनों का इलाज किया. उसके बाद इस घटना की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दी गई.

परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों ने जहर मिला चिकन खाया था. हालांकि, उनके जहर खाने की वजह क्या है इसका फिलहाल पता नहीं चला है. शादी को लेकर घर में बेहद जश्न का माहौल था. लेकिन किसी को इस बात की भनक नहीं थी कि ये जश्न का माहौल बहुत जल्द चिंता की लकीरों से घिर जाएगा और नवविवाहित जोडे़ जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं.

मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गई. वहीं, मरीज की हालत गंभीर और बेहतर इलाज का हवाला देते हुए परिजन दोनों को लेकर गोरखपुर चले गए. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है. प्रेमी जोड़ा बेहोशी की हालत में था इसलिए पूछताछ नहीं हो पाई. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट