लाइव न्यूज़ :

गोपालगंजः चोरी के आरोप में मां और बहन के सामने 15 पड़ोसियों ने खंभे में बांधकर युवक को पीटा, मौत, पुलिस ने तीन को किया अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: May 31, 2022 18:24 IST

बिहार के गोपालगंज जिले में नगर थाना क्षेत्र के इंदरवां एबादुल्लाह गांव का मामला है. पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देघटना के बाद गांव में दोनों पक्ष के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है.जहांगीर पड़ोस में ही एक युवक से खैनी मांगने गया था.लोगों ने उसे पकड़ लिया और खंभे से बांधकर पीटने लगे.

पटनाः बिहार के गोपालगंज जिले में नगर थाना क्षेत्र के इंदरवां एबादुल्लाह गांव में चोरी का आरोप लगाकर मां और बहन के सामने पड़ोसियों के द्वारा एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है. इस घटना में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

 

 

मृत युवक का नाम जहांगीर आलम है, जो इसी गांव के सफीउल्लाह अंसारी का पुत्र था. पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोप है कि पहले से उनलोगों से विवाद था. हालांकि, बाद में मामला शांत हो गया था. उसी मामले में हत्‍या की गई है. वहीं, इस घटना के बाद गांव में दोनों पक्ष के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है.

मृत युवक के पिता सफीउल्लाह अंसारी का आरोप है कि गांव के ही रिजवान, इमरान और इरफान समेत 12 से 15 लोगों ने मिलकर उसके बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि आज सुबह करीब छह बजे जहांगीर पड़ोस में ही एक युवक से खैनी मांगने गया था. इसी दौरान उसके घर के लोगों ने उसे पकड़ लिया और खंभे से बांधकर पीटने लगे.

जहांगीर के चीखने-चिल्‍लाने की आवाज सुनकर घर के लोग दौड़े. मां-बहन समेत सभी लोग पड़ोसी के घर पहुंचे, लेकिन वे लोग जहांगीर को पीटते रहे. अपने लाडले को तड़पता देख मां उन लोगों से रहम की भीख मांगती रही. बहन उनलोगों के पांव पड़ती रही, लेकिन उन लोगों का कलेजा नहीं पसीजा. वे लोग जहांगीर को खंभे में बांधकर बेरहमी करते रहे.

इसी दौरान जहांगीर ने दम तोड़ दिया. जब उसकी सांसें थम गईं तो उनलोगों ने कहा कि इसे ले जाओ. बेटे के शव के पास परिवार के लोग चित्‍कार करते रहे. सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने इस मामले में इंदरवां एबादुल्लाह गांव के रहने वाले रिजवान, इमरान और इरफान को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अन्य आरोपित फरार बताये जा रहे हैं.

नगर इंस्पेक्टर ललन कुमार ने बताया कि चोरी का आरोप लगाकर युवक की पिटाई की गई है. कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है. ऐसे में पुलिस हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. फिलहाल इस मामले में पुलिस गांव में छापेमारी कर रही है. घटना के बाद से कई आरोपित गांव छोडकर फरार हैं. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली