लाइव न्यूज़ :

गोपालगंजः आम के बंटवारे को लेकर विवाद, कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से काटकर मां को मार डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: June 25, 2022 17:50 IST

बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव का मामला है. एसपी आनंद कुमार ने बताया कि गांव में पटोरा देवी का आम का पेड़ है.

Open in App
ठळक मुद्देमौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया.महिला के चार बेटों के बीच आपस में विवाद शुरू हुआ था.बड़े बेटे रामाशंकर मिश्र ने टांगी से हमला कर दिया.

पटनाः बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव से आज एक दिल दहला देले वाली घटना सामने आई है. यहां आम के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से काटकर मां पटोरा देवी (60) को मौत के घाट उतार दिया है.

 

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया. जबकि आरोपी रामाशंकर मिश्र को गिरफ्तार कर लिया है पूछताछ कर रही है. पुलिस ने घटनास्थल से धारदार हथियार(कुल्हाड़ी) को बरामद कर लिया है. इस संबंध में गोपालगंज एसपी आनंद कुमार ने बताया कि गांव में पटोरा देवी का आम का पेड़ है.

आज पेड़ से आम तोड़ा गया था और इसके बंटवारे को लेकर महिला के चार बेटों के बीच आपस में विवाद शुरू हुआ था. बेटों के बीच आम के बंटवारे को लेकर मारपीट होते देख बुजुर्ग मां बीच बचाव करने और उनको समझाने पहुंची थी. इसी दौरान बड़े बेटे रामाशंकर मिश्र ने टांगी से हमला कर दिया.

बेटे के इस जानलेवा हमले में महिला मौके पर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से धारदार हथियार के अलावा कई साक्ष्य को बरामद किया है. जबकि आरोपी बेटे रामाशंकर मिश्र को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया जायेगा. मामले की जांच की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO