लाइव न्यूज़ :

भाभी के साथ अवैध संबंध, पति ने पत्नी को तलवार से काट कर शव को कई टुकड़े में कर फेंका, घर छोड़कर सभी फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: February 26, 2022 17:24 IST

फुलवरिया थाना क्षेत्र की संजू देवी की शादी मीरगंज के कासी समइल गांव में विजय गोंड के साथ हुई थी. मृतका के दो बच्चे भी हैं. इसके बाद भी उसके पति का अवैध संबंध उसके भाभी से था, जिसका विरोध अक्सर संजू किया करती थी.

Open in App
ठळक मुद्देघटना की जानकारी पुलिस को मृतका के मायके वालों ने फोन कर दी.पति अपनी भाभी के बारे में एक शब्द भी सुनना पसंद नहीं करता था.आए दिन पत्नी संजू के साथ मारपीट करता था.

पटनाः बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी भाभी से अवैध संबंध के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इसके साथ ही हत्यारा ने सबूत मिटाने के लिए पत्नी के शव को धारदार हथियार से कई टुकडे़ कर फेंक दिया. घटना की जानकारी पुलिस को मृतका के मायके वालों ने फोन कर दी.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार फुलवरिया थाना क्षेत्र की संजू देवी की शादी मीरगंज के कासी समइल गांव में विजय गोंड के साथ हुई थी. मृतका के दो बच्चे भी हैं. इसके बाद भी उसके पति का अवैध संबंध उसके भाभी से था, जिसका विरोध अक्सर संजू किया करती थी.

लेकिन पति अपनी भाभी के बारे में एक शब्द भी सुनना पसंद नहीं करता था. जिसके चलते आए दिन पत्नी संजू के साथ मारपीट करता था. इसी से नाराज होकर संजू अपनी मायके चली गई थी. वहीं, पति के द्वारा बुलाये जाने के बाद 25 फरवरी को संजू अपनी मायके से ससुराल आई. उसी रात में चापाकल के पास पानी लाने गई संजू देवी को पति ने तलवार से काट दिया.

शरीर को कई टुकडों में करने के बाद आरोपी ने भाभी के साथ मिलकर शव को छिपाने की कोशिश की. तब तक मायके वालों को इसकी सूचना मिल गई. मायके वालों ने इसकी जानकारी स्थानीय थाना को दी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची तो आंगन खून से लथपथ था.

जबकि आरोपी और उसकी भाभी समेत पूरे परिवार वाले घर छोडकर फरार हो चुके थे. अब पुलिस ने इस मामले में मृतका के मायकेवालों के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली