लाइव न्यूज़ :

युवती से सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, पिता के लिए खाना देने गई थी पीड़िता

By एस पी सिन्हा | Updated: October 12, 2022 17:14 IST

बिहार के गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने बताया कि मामली की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना को निर्देश दिया गया है। महिला थाने की पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तार तीनों आरोपी सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल हैं।पिता को खाना देने के बाद वह बथान से अपने घर लौट रही थी।8 अक्टूबर को वीडियो वायरल होने की सूचना पीड़िता को मिली।

पटनाः बिहार में गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र में एक युवती सामूहिक दुष्कर्म और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने करने की घटना सामने आई है। 12 अगस्त की रात युवती अपने घर से बथान में पिता के लिए खाना लेकर गई थी।

पिता को खाना देने के बाद वह बथान से अपने घर लौट रही थी, इसी दौरान गांव के तीन युवकों ने उसे पकड लिया और जबरन एक झोपड़ी में ले जाकर बारी-बारी से तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं वारदात का वीडियो भी तीनों ने बना लिया। फिर युवती को छोड़ने के दौरान धमकी दी कि अगर किसी से घटना के बारे में चर्चा की तो वीडियो वायरल कर देंगे।

बताया जाता है कि 8 अक्टूबर को वीडियो वायरल होने की सूचना पीड़िता को मिली। इसके बाद उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। 10 अक्टूबर को देर रात युवती को लेकर परिजन महिला थाने में पहुंचे। 11 अक्टूबर को मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने बताया कि मामली की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना को निर्देश दिया गया है। महिला थाने की पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार तीनों आरोपी सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल हैं। दूसरी ओर वीडियो वायरल करने और ब्लैकमेल करने वाले युवकों की तलाश में पुलिस ने छापेमारी की जा रही है। पीड़िता वारदात के बाद युवकों के धमकी के कारण युवती चुप रही, लेकिन 8 अक्टूबर को युवती को गांव का ही युवक दिलीप उर्फ राजकुमार उक्त वीडियो लेकर उसके पास पहुंचा।

ब्लैकमेल करते हुए छेड़खानी करने लगा। उसने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बनाया, इसके बाद युवती ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, घटना में बाद से आरोपित युवक घर छोड़कर फरार बताया जा रहा है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा