लाइव न्यूज़ :

नाबालिग युवती से पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मुंह खोलने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: July 12, 2021 19:57 IST

बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र का मामला है. पीड़िता को जान से मारने की लगातार धमकी मिल रही थी.

Open in App
ठळक मुद्देएसपी गोपालगंज ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है. 

पटनाः बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती से सामूहिक दुष्कर्म किये जाने के बाद उसका वीडियो वायरल किेए जाने का मामला सामने आया है.

यही नहीं मुंह खोलने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी लगातार दी जा रही है. पीडिता ने इस संबंध में 5 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. हालांकि कि आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्तर से बाहर हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग युवती के साथ दो साल पहले सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी.

आरोपियों ने इस दौरान वीडियो बना लिया था जिसके बाद इसे वायरल करने की धमकी दी जा रही थी और पीड़िता को जान से मारने की लगातार धमकी मिल रही थी. लेकिन आरोपियों ने दस दिन पहले आरोपियों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

जिसके बाद पीड़िता के बयान पर 5 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. सभी आरोपी अब भी फरार हैं. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. वही पीड़िता पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है. एसपी गोपालगंज ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट