लाइव न्यूज़ :

गोपालगंजः पिता ने अपनी बेटी की बेरहमी से काटकर की हत्या, घर के पास खेत में शव को फेंका, जानें क्या था कसूर

By एस पी सिन्हा | Updated: March 7, 2022 21:43 IST

बिहार के गोपालगंज जिले का मामला है.शराब के नशे में लड़की के पिता और उसके चाचा समेत तीन लोगों ने मिलकर जघन्य तरीके से हत्या कर दी.

Open in App
ठळक मुद्देवारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.किरण और उसकी मां को लड़का पसंद नहीं था.शराब के नशे में घर पहुंचे और उसकी गला रेतकर हत्या कर दी.

पटनाः बिहार के गोपालगंज जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, जहां एक दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम देते हुए शैतान बने एक पिता ने अपनी बेटी की बेरहमी से बोटी-बोटी काटकर हत्या कर दी. बेटी का बस इतना दोष था कि उसकी शादी के लिए पिता ने जिस लड़के को पसंद किया था, वह उसे नापसंद करती थी.

शराब के नशे में लड़की के पिता और उसके चाचा समेत तीन लोगों ने मिलकर जघन्य तरीके से हत्या कर दी. बताया जाता है कि वारदात को अंजाम देने के बाद घर के पास खेत में शव को फेंक दिया गया. घटना नगर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव की है. मृतक युवती 19 वर्षीय किरण कुमारी बताई गई है, जो कोटवा गांव के इंद्रदेव राम की पुत्री थी.

वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस हत्या के पीछे ऑनर किलिंग समेत अन्य बिंदु पर जांच कर रही है. मृतक लड़की की मां का आरोप है कि किरण कुमारी की शादी उसके पिता इंद्रदेव राम मशानथाना गांव के बिरछा के नाती शर्मा से कराना चाहता था, लेकिन किरण और उसकी मां को लड़का पसंद नहीं था. इसलिए शादी करने से इंकार कर दिया था.

मृतका किसी और को पसंद करती थी और उससे शादी करना चाहती थी. कलावती देवी का यह भी आरोप है कि उसके पति इंद्रेव राम हमेशा शराब पीकर घर आते थे और बेटी इसका विरोध करती थी. रविवार की रात में किरण के पिता, उसके चाचा और बड़े पापा शराब के नशे में घर पहुंचे और उसकी गला रेतकर हत्या कर दी.

विरोध करने पर किरण की मां कलावती देवी को भी घायल कर दिया गया. आज सुबह वारदात की सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो शव खेत में मिला, जबकि तीनों आरोपी घर छोड़कर फरार बताये जा रहे हैं. सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने जांच के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने की बात कही.

आरोप है कि इंद्रदेव राम ने नशे के हालत में घर में सब्जी काटने के लिए उपयोग होने वाले हंसुआ से बेटी के गले पर एक के बाद एक कई वार किया. इस दौरान उसके भाई ने किरण का हाथ-पांव दबा रखा था. पुलिस अब इस मामले में आरोपियों को तलाश रही है. एसडीपीओ ने बताया कि नगर इंस्पेक्टर ललन कुमार के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी गई.

हत्या क्यों की गई, आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद स्पष्ट हो गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस की अनुसांधान के क्रम में सभी बातें स्पष्ट हो चुकी है. अपराधी भी जल्द पकडे जायेंगे. एसडीपीओ ने कहा कि लड़की कहीं और शादी करना चाहती थी और उसके घरवाले किसी और शादी करना चाहते थे, इसी विवाद में युवती की हत्या की गई है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह