लाइव न्यूज़ :

गोपालगंजः भोज में मछली के ‘पसंदीदा’ पीस के लिए खूनी झड़प, मूड़ा नहीं दिया तो फोड़ डाला सर, 11 लोग बुरी तरह से घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: June 12, 2021 22:13 IST

बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के सिसई टोला के भटवलिया में अजीब मामला आया है. गुरुवार की रात भोज में मछली का मूड़ा नहीं परोसने की वजह से खूनी झड़प हो गया.

Open in App
ठळक मुद्देगोपालगंज जिले में ही चिकन के साथ लिट्टी न परोसे जाने पर गोली चल गई थी.मछली के पीस के लिए मारपीट का मामला सामने आने से यह चर्चा का विषय बन गया है. पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों के अलग-अलग बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

पटनाः बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाने के सिसई टोला भटवलिया गांव से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक शादी में मछली के फेवेरेट पीस (पसंदीदा टुकडा) के लिए खूब मारपीट हुई.

इस मारपीट में 11 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोरे के सिसई टोला में छठू गोंड की बेटी की शादी थी. बारात उचकागांव के नरकटिया से आई थी. बारातियों को मछली चावल परोसा गया था.

कुछ बारातियों ने मछली के मुडे की मांग की. लेकिन मछली का मुडा नहीं परोसे जाने पर बारातियों और ग्रामीणों के बीच बहस होने लगी. देखते ही देखते मामला मारपीट में तब्दील हो गया. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुर्सियां चलाईं. इस दौरान 11 लोग जख्मी हो गए. घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनाव है. पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों के अलग-अलग बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

इस मामले में हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार का कहना है कि पुलिस दोनों पक्षों के मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनाव है. पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों के अलग-अलग बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. यहां उल्लेखनीय है कि इससे पहले गोपालगंज जिले में ही चिकन के साथ लिट्टी न परोसे जाने पर गोली चल गई थी.

बारात में चिकन के साथ लिट्टी नहीं देने को लेकर विवाद में गोलीबारी हो गई थी. यह घटना 9 मई को जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव में घटित हुई थी. घटना में एक व्यक्ति की मौत जबकि तीन घायल हो गए थे. यह मामला अभी बहुत पुराना भी नही हुआ था कि अब मछली के पीस के लिए मारपीट का मामला सामने आने से यह चर्चा का विषय बन गया है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा